12GB रैम वाला Mi 11 Ultra फोन का 67W फास्ट चार्जर जल्द होगा भारत में लॉन्च

Xiaomi ने अभी इस 67W fast charger की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। Mi 11 Ultra, 67W की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है और यह 10W की स्पीड से दूसरी डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 6 मई 2021 13:02 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी जल्द ही भारत में लॉन्च करेगी 67W फास्ट चार्जर
  • भारत में Mi 11 Ultra 55w चार्जर के साथ दिया गया है
  • 67W फास्ट चार्जर की कीमत के बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है

कंपनी का दावा है कि 36 मिनट में 67W फास्ट चार्जर फोन को पूर्ण रूप से चार्ज कर देता है।

Mi 11 Ultra 67W फास्ट चार्जर जल्दी ही भारत में लॉन्च होने वाला है। शाओमी ने कहा है कि यह अलग से एक एक्सेसरी की तरह ही लॉन्च किया जाएगा। शाओमी का फ्लैगशिप Mi 11 Ultra स्मार्टफोन पिछले महीने विश्व स्तर पर लॉन्च हुआ था। मगर भारत के अंदर स्मार्टफोन के साथ रिटेल बॉक्स में 67W फास्ट चार्जर होने की बजाय कंपनी ने 55W का एडेप्टर दिया था। कंपनी कहना था कि प्रमाणीकरण में बाधा के चलते ऐसा किया गया था। यह चार्जर फोन को चार्ज करते समय शून्य से 99 प्रतिशत तक पहुंचाने में एक घंटे का समय लेता है। यह दर 67W चार्जर से बहुत कम है जो कि केवल 36 मिनट में ही फोन की बैटरी को पूरी तरह से चार्ज कर देता है।

Xiaomi ने Gadgets 360 के सामने यह पुष्टि की कि 67W का ये वायर चार्जर एक अलग खरीद होगी। यह जल्द ही भारत में आने वाला है। यह चार्जर किस कीमत पर भारत में आएगा, अभी इस पर कंपनी विचार कर रही है। भारत में इस चार्जर के आने की रिपोर्ट सबसे पहले MySmartPrice की ओर से आई थी।

ग्लोबल यूनिट में Mi 11 Ultra के रिटेल बॉक्स में ही यह फास्ट चार्जर आता है मगर भारत में कंपनी 55W का एडेप्टर दे रही है। इसलिए अब कंपनी इस चार्जर को अलग से सेल करने पर विचार कर रही है। इसका अर्थ यही हुआ कि कंपनी के द्वारा अभी भी Mi 11 Ultra के भारतीय रिटेल बॉक्स में 55W का चार्जर ही दिया जाता रहेगा।

Xiaomi ने अभी इस 67W fast charger की उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। Mi 11 Ultra, 67W की वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है और यह 10W की स्पीड से दूसरी डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकता है। Mi 11 Ultra को शाओमी ने पिछले महीने भारत में लॉन्च किया था। इस फोन का 12GB RAM +256GB स्टोरेज वेरिएंट 69,999 रुपये में  आता है। यह कॉस्मिक ब्लैक और कॉस्मिक व्हाइट कलर ऑप्शन में आता है।
Advertisement
Mi 11 Ultra कब तक खरीद के लिए उपलब्ध हो पाता है अभी यह साफ नहीं हो पाया है। हालांकि शुरुआत में यह फोन Amazon के साथ ही Mi.com website पर भी लिस्ट किया गया था।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mi 11 Ultra Price in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.