मेज़ू प्रो 6 स्मार्टफोन लॉन्च, 3डी प्रेस डिस्प्ले और 10 एलईडी फ्लैश से है लैस

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016 17:03 IST
मेज़ू ने अपना नया स्मार्टफोन मेज़ू प्रो 6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने पिछले साल सितंबर में मेज़ू प्रो 5 लॉन्च किया था। मेज़ू का यह नया स्मार्टफोन 23 अप्रैल से 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में 2,500 चीनी युआन (करीब 25, 700 रुपये) में जबकि 64 जीबी वेरिएंट 2,800 चीनी युआन (करीब 28,800 रुपये) में उपलब्ध होगा। फोन मूनलाइट सिल्वर, शैंपेन गोल्ड, ब्लैक स्टार कलर में मिलेगा। 

मेज़ू के इस नए स्मार्टफोन में 1080x 1920 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 5.2 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। मेज़ू प्रो 6 के  डिस्प्ले का सबसे खास फीचर 3डी प्रेस है। मेज़ू द्वारा दी गई 3डी टच प्रेसर सेंसिटिव डिस्प्ले तकनीक वैसी ही है जिसे ऐप्पल ने सबसे पहले आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस में दिया था। डिस्प्ले की डेनसिटी 423 पीपीआई है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास भी है। मेज़ू प्रो 6 में मीडियाटेक हीलियो एक्स25 चिपसेट दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880 जीपीयू है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 4 जीबी रैम के साथ  पेश किया है। फोन में नॉन एक्सपेंडेबल इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है।
 

बात करें कैमरे की तो कंपनी ने इस फोन में 21.16 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन का लेजर और फेज डिटेक्शन ऑटोफोकस (पीडीएएफ) कैमरा दिया है। खास बात है कि यह कैमरा 10 एलईजी डुअल टोन फ्लैश के साथ आता है जो एक सर्किल में है। हैंडसेट में नॉन-रिमूवेबल 2560 एमएएच बैटरी दी गई है जो एमचार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 147.70 x 70.80 x 7.25मिलीमीटर और वजन 160 ग्राम है।

मेज़ू प्रो 6 एक सिंगल सिंगल सिम स्मार्टफोन है। कनेक्टिविटी की बात करें तो मेज़ू प्रो 6 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/जी/बी/जी/एन/सी, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करता है।  इसके अलावा प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एम्बियेंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu Pro 6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.