मेज़ू एमएक्स6 प्रीमियम स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 19 जुलाई 2016 16:17 IST
मेज़ू ने अपना नया प्रीमियम स्मार्टफोन मेज़ू एमएक्स6 चीन में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,000 रुपये) है। मेज़ू एमएक्स6 चीन में सभी बड़े फिज़िकल  रिटेल स्टोर पर बिक्री के लिए 30 जुलाई से उपलब्ध होगा।  वहीं ऑनलाइन रिटेल स्टोर मेज़ू एमएक्स6 की बिक्री मंगलवार से शुरू होगी।

इस इवेंट में कंपनी ने एमएक्स6 और प्रो6 के लिए 79 युआन (करीब 800 रुपये) की कीमत में एक लूप जैकेट भी लॉन्च किया। यह किसी फ्लिप कवर जैसा दिखता है जिसके आगे की तरफ नोटिफिकेशन और दूसरी जानकारी के लिए एक ओपन सर्कल दिया गया है। कंपनी ने फिलहाल चीन के बाहर इस स्मार्टफोन की उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। मेज़ू ने 399 चीनी युआन (करीब 4,000 रुपये) की कीमत पर एक लाइफमी ब्लूटूथ स्पीकर भी लॉन्च किया।

मेज़ू एमएक्स6 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन का एलसीडी डिस्प्ले है। एमएक्स6 स्मार्टफोन 2.3 गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी880जीपीयू है। इस डिवाइस में 4 जीबी रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेजहै। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर लेटेस्ट फ्लाइम 5 यूआई दी गई है।
 

बात करें कैमरे की तो मेज़ू के इस नए स्मार्टफोन में एक्सक्लूसिव तौर पर कस्टमाइज्ड 12 मेगापिक्सल का आईएमएक्स386 रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा अपर्चर एफ/2.0, 6पी लेंस और पीडीएएफ से लैस है। वहीं वाइड एंगल लेंस और अपर्चर एफ/2.0 के साथ फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में आगे की तरफ फिज़िकल होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर को इंटिग्रेट किया गया है।
Advertisement

फोन में दी गई 3060 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी के एक दिन से ज्यादा चलने का दावा किया गया है। मैक्चार्ज फास्ट चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस होने की वजह से बैटरी फटाफट चार्ज हो जाती है। मेज़ू एमएक्स6 का डाइमेंशन 153.6 x 75.2 x 7.25 मिलीमीटर और वज़न 155 ग्राम है। इस हैंडसेट में 4जी एलटीई के साथ वीओएलटीई कनेक्टिविटी दी गई है। इसके अलावा फोन में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu, Meizu mx6 launched, Meizu mx6 specification
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  2. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  3. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  4. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  5. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  6. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  7. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  8. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  10. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.