Meizu M6T में कितना दम? पहली नजर में

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Meizu ने लंबे समय बाद भारतीय बाजार में अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Meizu M6T के साथ हमने कुछ समय बताया, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2018 16:22 IST
ख़ास बातें
  • ब्लैक और रोज़ गोल्ड रंग में बेचा जाएगा Meizu M6T
  • Meizu M6T के 3 जीबी/ 32 जीबी वेरिएंट को 7,999 रुपये में बिकेगा
  • दो रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है Meizu M6T

Meizu M6T में कितना दम? पहली नजर में

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Meizu ने लंबे समय बाद भारतीय बाजार में अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Meizu M6T (Meizu 6T का भारतीय अवतार), Meizu C9 और Meizu M16th (Meizu 16 का भारतीय अतवार) को भारत में उतारा गया है। आज हम इनमें से मेज़ू एम6टी स्मार्टफोन की बात करें। Meizu M6T को 10,000 रुपये से कम बजट वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। भारत में मेज़ू एम6टी को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। मार्केट में Meizu M6T की सीधी भिड़ंत Xiaomi Redmi 6, Honor 7C और Samsung Galaxy On7 Pro स्मार्टफोन से होगी।

इस प्राइस सेगमेंट में आने वाले अन्य स्मार्टफोन की तरह Meizu M6T में भी आपको दो रियर कैमरे, ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और फोन में जान फूंकने के लिए 3,300 एमएएच की बैटरी मिलेगी। मेज़ू एम6टी को भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in पर बेचा जाएगा। हमने नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान Meizu M6T के साथ कुछ समय बताया, आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
 

Meizu M6T का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन

मेज़ू एम6टी दिखने में अन्य बजट स्मार्टफोन की तरह ही लग रहा है। 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाले Meizu M6T में 5.7 इंच का एचडी+(720x1440 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। बैक पैनल प्लास्टिक का बना है और फोटोग्राफी के लिए इसमें दो रियर कैमरे हैं। हमें इंडोर लाइटिंग में डिस्प्ले ब्राइटनेस और कॉन्ट्रास्ट काफी अच्छा लगा। फोन के फ्रंट पैनल कैपेसिटिव या कोई भी बटन नहीं दिया गया है। फोन के ऊपरी हिस्से पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर, ईयरपीस और सेंसर को जगह मिली है।

Meizu M6T में दो रियर कैमरे हैं। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/2.0 अपर्चर) का। सेकेंडरी सेंसर डेप्थ शॉट लेने में मदद करेगा। मेज़ू एम6टी से लिए इंडोर तस्वीरें तो सही लग रही थी, लेकिन हम इवेंट के दौरान कैमरे की आउटडोर परफॉर्मेंस को चेक नहीं कर पाए। हम जल्द आपको अपने रिव्यू में फोन के कैमरे के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। सिक्योरिटी के लिए रियर कैमरे के ठीक नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।
Advertisement
 

फोन के साथ कुछ समय बिताने पर हमने पाया कि फिंगरप्रिंट सेंसर सही ढंग और तेजी से काम कर रहा था। फोन के बायीं तरफ सिम-ट्रे तो वहीं दाहिनी तरफ पावर, आवाज बढ़ाने और कम करने के लिए बटन दिए गए हैं। फोन के निचले हिस्से में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल तो वहीं फोन के ऊपरी हिस्से पर 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक को जगह मिली है।  

Meizu M6T का शेल पॉलीकार्बोनेट से बना है। फोन को एक-हाथ से इस्तेमाल करने पर भी आसान है। बता दें कि Meizu M6T का वजन 145 ग्राम है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मेज़ू एम6टी में मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसी प्रोसेसर का इस्तेमाल Nokia 3.1 और LG Q7 में भी हुआ है। हम अपने रिव्यू में आपको फोन की परफॉर्मेंस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। फोन में 3 जीबी रैम के साथ फोटो,वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

Meizu M6T में जान फूंकने के लिए 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह हैंडसेट एमचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट नहीं करता है। फोन में बैटरी सेविंग मोड दिया गया है जिसकी मदद से बैकग्राउंड में चल रही चीजों को कम किया जा सकता है।
Advertisement
 

Meizu M6T का सॉफ्टवेयर

Meizu M6T आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित फ्लाइम ओएस पर चलेगा। कंपनी ने इस बात को कंफर्म नहीं किया है फोन को भविष्य में अपडेट मिलेगा या नहीं। सेटिंग्स ऐप में आपको ऑन-स्क्रीन बटन और जेस्चर-आधारित नेविगेशन जैसे फीचर मिलेंगे। फोन के साथ थोड़ा समय बीताने के बाद हमें जेस्चर ज्यादा स्मूथ नहीं लगा। फोन में आपको थीम, सिक्योरिटी, टूल बॉक्स और कस्टम ऐप स्टोर जैसे ऐप्स मिलेंगे।

कस्टम म्यूजिक, मैसेजिंग, ईमेल और वेब ब्राउजर जैसे ऐप्स फ्लाइम ओएस का हिस्सा हैं। एआई फेस अनलॉक फीचर तेजी से चेहरे की पहचान कर रजिस्टर कर लेता है। Meizu M6T के डिजाइन, परफॉर्मेंस, सॉफ्टवेयर, डिस्प्ले, बैटरी लाइफ और कैमरे की विस्तार जानकारी हम आप लोगों को जल्द अपने रिव्यू के जरिए देंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  6. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  7. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  8. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  9. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  10. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.