Meizu M6s स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी खूबियां

मेज़ू ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन मेज़ू एम6एस चीन में लॉन्च कर दिया है। एम सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। मेज़ू के इस स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.7 इंच डिस्प्ले है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 जनवरी 2018 16:28 IST
ख़ास बातें
  • मेज़ू एम6एस में एक 16 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है
  • मेज़ू एम6एस दो स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा
  • फोन में 3 जीबी रैम है
मेज़ू ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन मेज़ू एम6एस चीन में लॉन्च कर दिया है। एम सीरीज़ के नए स्मार्टफोन को मिड-रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया गया है। मेज़ू के इस स्मार्टफोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 5.7 इंच डिस्प्ले है। इस फोन की ख़ासियत है कि इसमें दिया गया एमटच फिंगरप्रिंट सेंसर जो फोन में दांयीं तरफ मौज़ूद है। कंपनी का दावा है कि यह 0.2 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर सकता है। इसके अलावा, Meizo M6s में एक सुपर एमबैक फ़ीचर भी है जो डिस्प्ले में दिए गए नए हैलो प्रेशर सेंसिटिव बटन में इंटीग्रेटेड हैं। चीन में इस फोन को मेज़ू एस6 नाम से लॉन्च किया गया है।

मेज़ू एम6एस की कीमत
चीन में फोन को दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। मेज़ू एम6एस के 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,900 रुपये) व 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (करीब 11,900 रुपये) है। यह स्मार्टफोन चीन में  प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। हैंडसेट की बिक्री 19 जनवरी, शुक्रवार को सुबह 10 बजे से लिनिक्स, सूनिंग और जिंगडॉंग पर शुरू होगी। 20 जनवरी, शनिवार से फोन को मेज़ू स्टोर और ऑफलाइन रिटेलर के जरिए भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड, कोबाल्ट ब्लू, मैट ब्लैक और मून लाइट कलर वेरिएंट में मिलेगा।  
 

मेज़ू एम6एस के स्पेसिफिकेशन
Advertisement
डुअल सिम वाला मेज़ू एम6एस एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलता है जिसके ऊपर फ्लाइम ओएस 6.2 स्किन है। स्मार्टफोन में 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है। सुरक्षा के लिए 2.5डी कर्व्ड ग्लास है। जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन की डेनसिटी 282  पीपीआई है। कंपनी का दावा है कि सैमसंग एक्सीनॉस 7872 हेकसा-कोर प्रोसेसर के साथ आने वाला यह पहला स्मार्टफोन है। ग्राफिक्स के लिए माली-जी71 जीपीयू है। फोन में 3 जीबी रैम है।

फोटोग्राफी के लिए मेज़ू एम6एस में डुअल एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ व अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16  मेगापिक्सल रियर कैमरा है। रियर कैमरा बर्स्ट मोड और पैनोरमा मोड के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर है। फोन में एमटच फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

मेज़ू के इस स्मार्टफोन में सुपरएमबैक या हैलो बटन है जिससे फोन को नेविगेट किया जा सकता है। इस बटन में पुरानी जेनरेशन के एमबैक बटन वाले फ़ीचर हैं। कंपनी जेस्चर सपोर्ट के साथ प्रेशर सेंसर डिस्प्ले के इस्तेमाल पर जोर दे रही है। एमटच फिंगरप्रिंट सेंसर फोन में दांयीं तरफ़ है।

जैसा कि हमने बताया कि मेज़ू एम6एस 32 जीबी व 64 जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट में आता है। मेज़ू एम6एस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, 3जी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में एक्सीलेरोमीटर, जायरोस्कोप, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 152x72.5x8 मिलीमीटर और वज़न 160 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7872

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  2. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  3. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.