Meizu M6 Note का नया कलर वेरिएंट लॉन्च

मेज़ू ने चीन में इसी साल अगस्त में अपना Meizu M6 Note स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लॉन्च के समय मूनलाइट सिल्वर, शैंपेन गोल्ड, ब्लू और ऑब्सिडियन ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया था। अब चीनी कंपनी ने अपने मेज़ू एम6 नोट का नया फ्लेम रेड वेरिएंट भी पेश कर दिया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 नवंबर 2017 11:52 IST
ख़ास बातें
  • मेज़ू एम6 नोट इसी साल अगस्त में लॉन्च हुआ था
  • इस स्मार्टफोन के नए रेड कलर वेरिएंट को लॉन्च किया गया है
  • फोन का 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध होगा
मेज़ू ने चीन में इसी साल अगस्त में अपना Meizu M6 Note स्मार्टफोन लॉन्च किया था। लॉन्च के समय मूनलाइट सिल्वर, शैंपेन गोल्ड, ब्लू और ऑब्सिडियन ब्लैक कलर वेरिएंट में पेश किया गया था। अब चीनी कंपनी ने अपने मेज़ू एम6 नोट का नया फ्लेम रेड वेरिएंट भी पेश कर दिया है। मेज़ू एम6 नोट के नए फ्लेम रेड वेरिएंट को ओरिजिनल वेरिएंट की तरह ही 1,299 चीनी युआन (करीब 12,500 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा। इस वेरिएंट की बिक्री चीन में 11 नवंबर से शुरू होगी।

हमने आपको पहले ही बताया है कि हैंडसेट के रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे- 3 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज। मेज़ू एम6 नोट का नया रेड कलर वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज में उपलब्ध होगा। कलर वेरिएंट और स्टोरेज को छोड़कर नए वेरिएंट में सारे स्पेसिफिकेशन पुराने फोन जैसे ही हैं। मेज़ू एम6 नोट में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आने वाला यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित फ्लैम ओएस 6 पर चलेगा।

अब बात Meizu M6 Note के सबसे अहम फीचर डुअल रियर कैमरे की। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश, सोनी आईएमएक्स362/सैमसंग 2एल7 सेंसर और एफ/1.9 अपर्चर से लैस है। दूसरा रियर सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। हैंडसेट का फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

मेज़ू के इस फोन का डाइमेंशन 154.6 x 75.2 x 8.35 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम। यह 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.1 और जीपीएस कनेक्टिविटी फीचर से लैस है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  2. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  3. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  4. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  7. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  8. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  10. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.