मेज़ू एम5 लॉन्च के दो दिन बाद ही हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

चीनी स्मार्टफोन कंपनी मेज़ू ने इसी हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन एम5 लॉन्च किया है। 'एम सीरीज़' वाले मेज़ू एम5 की कीमत में कंपनी ने लॉन्च के दो दिन बाद ही कटौती कर दी है। मेज़ू एम5 के 32 जीबी वेरिएंट को भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट टाटाक्लिकडॉटकॉम पर 10,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 17 मई 2017 16:54 IST
ख़ास बातें
  • मेज़ू एम5 की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की गई है
  • यह फोन टाटा क्लिक पर 9,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • फोन में 32 जीबी स्टोरेज है
चीनी स्मार्टफोन कंपनी मेज़ू ने इसी हफ्ते भारत में अपना नया स्मार्टफोन एम5 लॉन्च किया है। 'एम सीरीज़'  वाले मेज़ू एम5 की कीमत में कंपनी ने लॉन्च के दो दिन बाद ही कटौती कर दी है। मेज़ू एम5 के 32 जीबी वेरिएंट को भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट टाटाक्लिकडॉटकॉम पर 10,499 रुपये में उपलब्ध कराया गया था। लेकिन अब यह फोन 1,000 रुपये की कटौती के साथ 9,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। मेज़ू एम5 भारत में शैंपेन गोल्ड व सैफ़ायर गोल्ड कलर वेरिएंट में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

मेज़ू इंडिया के दक्षिण एशिया प्रमुख, लियोन झैंग ने कहा, ''यह महत्वपूर्ण कदम मेज़ू के प्रशंसकों में कंपनी के प्रोडक्ट के प्रति और रुचि बढ़ाने के लिए उठाया गया है। उन्हें कटौती का फायदा भी होने वाला है।''

इस स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मेज़ू एम5 में 5.2 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 282 पीपीआई। इसमें मीडियाटेक एमटी6750 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ माली टी860 जीपीयू का इस्तेमाल किया गया है। ग्राहकों को 3 जीबी रैम विकल्प मिलेगा। इस फोन में 32 जीबी स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम कार्ड स्लॉट माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट का भी काम करेगा।

मेज़ू एम5 में 3070 एमएएच की बैटरी है। पिछले वेरिएंट की तुलना में बैटरी की क्षमता 10 फीसदी ज़्यादा है। मेज़ू ने इसके बारे में 66 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक टाइम देने का दावा किया है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ और एफ/2.2 अपर्चर से लैस है। सेल्फी कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस सपोर्ट शामिल हैं। मेज़ू एम5 का डाइमेंशन 147.28x72.8x8 मिलीमीटर है और वज़न 138 ग्राम। फिंगरप्रिंट सेंसर को होम बटन में इंटिग्रेट किया गया है। इसके बारे में मात्र 0.2 सेकेंड में हैंडसेट अनलॉक करने का दावा किया गया है। फोन में इंफ्रारेड, एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी, जायरोस्कोप और मैगनेटोमीटर सेंसर दिए गए हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Comfortable to hold
  • Fingerprint sensor
  • Bright display
  • Bad
  • No FM radio or VoLTE support
  • Average camera performance
  • Intermittent lag in UI and apps
  • Heats up quickly
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3070 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  6. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  7. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  8. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  9. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.