मेज़ू एम3एस भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2016 15:16 IST
ख़ास बातें
  • मेज़ू एम3एस दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा
  • 2 जीबी रैम वेरिएंट 7,999 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट 9,299 रुपये है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील पर मिलेगा
चीनी स्मार्टफोन निर्माता मेज़ू ने भारत में अपना बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन एम3एस भारत में लॉन्च कर दिया है। मेज़ू एम3एस के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज और 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत क्रमशः 7,999 रुपये और 9,299 रुपये है। यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट स्नैपडील के जरिए बेचा जाएगा। एम3एस ग्रे, सिल्वर और गोल्ड कलर वेरिएंट में मिलेगा।

मेज़ू एम3एस को सबसे पहले जून में चीन में लॉन्च किया गया था। इस फोन में 5 इंच एचडी (1280x720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का स्क्रीन है जो 2.5 डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन मीडियाटेक ऑक्टा-कोर ए53 प्रोसेसर पर चलता है। ग्राफिक्स के लिए फोन में माली टी860 जीपीयू दिया गया है। मेज़ू एम3एस दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यह फोन 2 जीबी और 3 जीबी रैम व 16 जीबी और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। फोन में दूसरे सिम स्लॉट की जगह माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।

यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है जिसके ऊपर फ्लाइम ओएस 5.1 स्किन दी गई है। मेज़ू का यह स्मार्टफोन हाइब्रिड डुअल सिम कार्ड स्लॉट के साथ आता है।

बात करें कैमरे की तो मेज़ू के इस फोन में डुअल-टोन एलईडी फ्लैश, पीडीएएफ (फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस), अपर्चर एफ/2.2 के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। मेज़ू एम3एस स्मार्टफोन में 3020 एमएएच बैटरी है। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर इंटिग्रेटेड है।
Advertisement

मेज़ू ए3एस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 141.9x69.9x8.3 मिलीमीटर और वजन 138 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस/ग्लोनास सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा ग्रेविटी सेंसर, एम्बियंट लाइट सेंसर भी है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750वी

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.