Meizu ने भारत में लॉन्च किए तीन नए स्मार्टफोन, कीमत 5,999 रुपये से शुरू

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Meizu ने बुधवार को भारतीय मार्केट में वापसी करते हुए तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। हम बात कर रहे हैं Meizu M6T (Meizu 6T का भारतीय अवतार), Meizu C9 और Meizu M16th (Meizu 16 का भारतीय अतवार) की।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2018 17:04 IST
ख़ास बातें
  • Meizu M6T के 3 जीबी/ 32 जीबी वेरिएंट को 7,999 रुपये में बिकेगा
  • Meizu C9 का एक मात्र वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला होगा
  • मेज़ू सी9 की बिक्री 5 दिसंबर से अमेज़न पर होगी

Meizu M16th एक प्रीमियम स्मार्टफोन है, यह 39,999 रुपये में बिकेगा

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Meizu ने बुधवार को भारतीय मार्केट में वापसी करते हुए तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च किए। हम बात कर रहे हैं Meizu M6T (Meizu 6T का भारतीय अवतार), Meizu C9 और Meizu M16th (Meizu 16 का भारतीय अतवार) की। गौर करने वाली बात है कि Meizu M6T और M16th को पहले ही चीनी मार्केट में पेश किया जा चुका है। वहीं, Meizu C9 को पहली बार मार्केट में पेश किया जा रहा है। Meizu M16th कंपनी का प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। Meizu ने नई दिल्ली में आयोजित लॉन्च इवेंट में दो नए ब्लूटूथ ईयरफोन भी पेश किए।
 

Meizu M6T, Meizu C9, Meizu M16th की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर और उपलब्धता

Meizu M6T के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जाएगा। यह ब्लैक और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, Meizu C9 का एक मात्र वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला होगा। इसकी कीमत 5,999 रुपये है। यह फोन ब्लैक और गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा। जानकारी दी गई है कि मेज़ू सी9 को सीमित समय के लिए अमेज़न इंडिया पर 4,999 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, Meizu M16th के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।
Advertisement

तीनों ही नए Meizu स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेंगे। Meizu C9 की सेल 5 दिसंबर यानी आज से शाम 4 बजे शुरू होगी। Meizu M6T और Meizu M16th को जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा।

लॉन्च ऑफर की बात करें तो Meizu M16th के साथ रिलायंस जियो 2,200 रुपये कैशबैक और 100 जीबी अतिरिक्त डेटा देगी। कैशबैक की राशि Meizu M6T और Meizu C9 के साथ भी वही है। लेकिन अतिरिक्त डेटा 50 जीबी तक सीमित है।
Advertisement

Meizu POP पूरी तरह से वायरलेस ईयरफोन है। इसें 6,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं, मेज़ू ईपी52 लाइट ब्लूटूथ ईयरफोन की कीमत 1,999 रुपये है। दोनों ही ईयरफोन एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिकेंगे।
 

Meizu M6T, Meizu C9, Meizu M16th स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) Meizu M6T आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पर आधारित फ्लाइम ओएस पर चलेगा। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दी गई है।
Advertisement
 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Meizu M6T में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/2.0 अपर्चर) का। फ्रंट पैनल पर हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसकी बैटरी 3,300 एमएएच की है और फोन का वज़न 145 ग्राम है।

डुअल सिम Meizu C9 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो के स्टॉक वर्ज़न पर चलता है। इसमें 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्प्रेडट्रम प्रोसेसर के साथ 2 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement
 

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो Meizu C9 में एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट पैनल पर फेस अनलॉक क्षमता से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और ग्लोनास शामिल हैं। इसकी बैटरी 3000 एमएएच की है।
Advertisement

आखिर में बात Meizu M16th की। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर आधारित फ्लाइएम ओएस पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) सुपर एमोलेड पैनल है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 630 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।

Meizu M16th में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और इसके साथ जुगलबंदी में 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके बारे में दुनिया का सबसे छोटा 20 मेगापिक्सल कैमरा होने का दावा है।

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है जिसके बारे में 0.25 सेकेंड में रिस्पॉन्स देने का दावा है। बैटरी 3,010 एमएएच की है जो एमचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.45 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ई

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Quick face recognition
  • Good build quality
  • Bad
  • Heats under load
  • No selfie flash
  • Slow fingerprint sensor
  • Sub-par battery life
  • Bloatware, outdated software
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3010 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  2. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  2. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  3. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
  4. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
  5. Poco X8 5G ने दी 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8340mAh बैटरी के साथ दस्तक, कितनी है कीमत
  6. Poco F9 Pro, F9 Ultra लॉन्च, 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ 100W फास्ट चार्जिंग वाली बैटरी, जानें कीमत
  7. Apple 9 सितंबर को लॉन्च करने जा रहा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max, बड़े अपग्रेड होने की उम्मीद
  8. URBAN लाई बिना स्क्रीन वाला AI पावर्ड स्मार्ट बैंड, मीटिंग करता है रिकॉर्ड, ट्रांसेलट! हेल्थ ट्रैकिंग, 15 दिन बैटरी, IPX68 रेटिंग
  9. Tecno Spark Go 3 Pro vs Oppo A6c vs Samsung Galaxy M17 5G: ₹20000 में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.