Meizu ने लॉन्च किया 6 जीबी रैम और 5.99 इंच डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन

Meizu ने चीन में नया हैंडसेट Meizu E3 लॉन्च कर दिया है। अपनी कीमत के हिसाब से इसमें पर्याप्त स्पेसिफिकेशन और फीचर दिए गए हैं।

विज्ञापन
अपडेटेड: 22 मार्च 2018 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Meizu ने चीन में नया हैंडसेट Meizu E3 लॉन्च किया
  • कीमत के हिसाब से इसमें पर्याप्त स्पेसिफिकेशन और फीचर?
  • फोन की खासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले
Meizu ने चीन में नया हैंडसेट Meizu E3 लॉन्च कर दिया है। अपनी कीमत के हिसाब से इसमें पर्याप्त स्पेसिफिकेशन और फीचर दिए गए हैं। फोन की खासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और डुअल कैमरा सेटअप है। मेज़ू ई3 चीन में 26 मार्च से प्री-ऑर्डर के लिए जारी कर दिया जाएगा। इसकी डिलीवरी 31 मार्च से शुरू हो जाएगी। हैंडसेट तीन रंग वेरिएंट - शैंपेन, गोल्ड, ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध होगा।

कीमत की बात करें तो Meizu E3 की 64 जीबी वाला वेरिएंट 1,799 चीनी युआन (तकरीबन 18,500 रुपये) का मिलेगा। फोन के 128 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (20,600 रुपये) होगी। दिलचस्प बात है कि कंपनी ने Meizu E3 J-20 नाम से फोन का लिमिटेड एडिशन भी कंपनी की तरफ से लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत चीनी युआन 2,499 रुपये (तकरीबन 25,700 रुपये) है। यह वेरिएंट ब्लैक स्टोन रंग में आया है। इसमें 6 जीबी रैम और 64 जीबी का इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। बाकी स्पेसिफिकेशन स्टैंडर्ड मॉडल जैसे ही हैं।
 

Meizu E3 स्पेसिफिकेशन

Meizu E3 में 5.99 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर आधारित फ्लाइम ओएस 7 पर चलता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है, जिसकी जुगलबंदी के लिए मौज़ूद है एड्रेनो 509 जीपीयू और 6 जीबी के रैम।

Meizu E3 के बैक में डुअल रियर कैमरा है। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स362 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/1.9 है। इसमें डुअल पीडी फुल पिक्सल डुओ फोकस की सुविधा है। वहीं सेकेंड्री कैमरा 20 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स350 सेंसर है। इसमें पीडीएएफ फीचर दिया गया है। डुअल रियर कैमरे पोर्ट्रेट मोड सपोर्ट करते हैं। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जिसमें एफ/2.0 अपर्चर की सुविधा है।
Advertisement

फोन दो स्टोरेज विकल्पों में आया है। 64 जीबी और 128 जीबी। इन्हें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। Meizu E3 में 3360 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से इसमें मौज़ूद है 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एजीपीएस और ग्लोनास। सुपर एमबैक फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के साइड पैनल में है। हैंडसेट का वज़न 160 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3360 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2 Nougat

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  9. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  10. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.