Meizu 6T लॉन्च, दो रियर कैमरे से लैस है यह बजट फोन

Meizu 6T को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस नए स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट हैं और इसे ब्लैक, गोल्ड और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मई 2018 18:34 IST
ख़ास बातें
  • मेज़ू 6टी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित फ्लाइम ओएस 6.2 पर चलता है
  • Meizu ने स्टोरेज के लिए दो विकल्प दिए हैं- 32 जीबी या 64 जीबी
  • Meizu 6T की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,500 रुपये) से शुरू होती है
Meizu 6T को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। इस नए स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट हैं और इसे ब्लैक, गोल्ड और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। यह पतले बॉर्डर वाले डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। चीनी मार्केट में Meizu 6T की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 8,500 रुपये) से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। हैंडसेट के 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,600 रुपये) है। वहीं, सबसे पावरफुल वेरिएंट 1099 चीनी युआन (करीब 11,600 रुपये) में मिलेगा जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि भारत में इस हैंडसेट को लॉन्च किया जाएगा या नहीं।
 

Meizu 6T स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) मेज़ू 6टी एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित फ्लाइम ओएस 6.2 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) इन-सेल डिस्प्ले है। यह 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन है। यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 चिपसेट के साथ आता है। ग्राफिक्स के लिए माली टी860 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपको 4 जीबी तक रैम मिलेगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स278 आरजीबी सेंसर है। इसके साथ जुगलबंदी में 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। इस सेंसर का अपर्चर एफ/2.0 है। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है, यह एफ/2.0 अपर्चर वाला है। स्मार्टफोन में फेस एई तकनीक और आर्कसॉफ्ट ब्यूटी लॉगरिदम है।

Meizu ने स्टोरेज के लिए दो विकल्प दिए हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट मौज़ूद है। एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, ग्रेविटी सेंसर और जायरोस्कोप फोन का हिस्सा हैं। इसके अलावा रियर हिस्से पर एमटच फिंगरप्रिंट सेंसर है। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 152.3x73x8.4 मिलीमीटर और वज़न 145 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6750

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 के भारत में लॉन्च की तैयारी! 50MP ZEISS कैमरा, 7200mAh बैटरी फीचर्स लीक
  2. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  3. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  4. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  6. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  7. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  9. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  10. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.