Meizu 16X में है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Meizu X8 है डिस्प्ले नॉच से लैस

Meizu ने दो नए स्मार्टफोन Meizu 16X और Meizu X8 लॉन्च किए। दोनों ही फोन स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फ्लाइम ओएस के साथ आते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 सितंबर 2018 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Meizu 16X में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है
  • Meizu X8 में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2220 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर से लैस हैं दोनों स्मार्टफोन
Meizu ने चीनी मार्केट में अपने दो नए स्मार्टफोन Meizu 16X और Meizu X8 लॉन्च किए हैं। दोनों ही स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, डुअल रियर कैमरा सेटअप, 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित फ्लाइम ओएस के साथ आते हैं। मेज़ू एक्स8 हैंडसेट में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है, जबकि मेज़ू 16एक्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। दूसरी तरफ, Meizu 16X में कोई डिस्प्ले नॉच नहीं है और Meizu X8 में iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच है।
 

Meizu 16X, X8 की कीमत और उपलब्धता

मेज़ू 16एक्स के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,098 चीनी युआन (करीब 22,200 रुपये) है, जबकि 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 2,398 चीनी युआन (करीब 25,400 रुपये) में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन को ब्लैक, गोल्ड और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement

Meizu X8 के तीन वेरिएंट हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,598 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) में मिलेगा। 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,798 चीनी युआन (करीब 19,100 रुपये) और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल 1,998 चीनी युआन (करीब 21,200 रुपये) में मिलेगा। इसे ब्लैक, ब्लू और व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है।
 

Meizu 16X, X8 स्पेसिफिकेशन

दोनों फोन में Meizu 16X ज़्यादा प्रीमियम है। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित फ्लाइम ओएस पर चलेगा। इसमें 6 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 402 पिक्सल प्रति इंच है। इस डिवाइस में टॉप और बॉटम में बेज़ल मौज़ूद है। इसमें कोई फिज़िकल बटन नहीं है। स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी।
Advertisement

Meizu 16X में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। यह वाइड एंगल लेंस, एफ/1.8 अपर्चर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन, पीडीएएफ और लेज़र ऑटो फोकस के साथ आता है। जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.6 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का कैमरा मौज़ूद है। यह एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ आता है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, मेज़ू 16एक्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 3100 एमएएच की है जो एमचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस + ग्लोनास, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। Meizu 16X का डाइमेंशन 151x73.5x7.5 मिलीमीटर है और वज़न 154 ग्राम।

Meizu X8 में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2220 पिक्सल) डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 401 पिक्सल प्रति इंच है। इसका एक 4 जीबी रैम वेरिेएंट भी है। यह डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही लेंस डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। मेज़ू एक्स8 में फिंगरप्रिंट सेंसर कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है। इसकी बैटरी 3210 एमएएच की है जो एमचार्ज फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसका डाइमेंशन 151.2x74.6x7.8 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम है। इस फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन Meizu 16X वाले ही हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3210 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2220 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Meizu

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.