Meizu 16s के स्पेसिफिकेशन लीक, डिजाइन की भी मिली झलक

Meizu 16s को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है। जानें फोन के स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2019 10:55 IST
ख़ास बातें
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है Meizu 16s
  • मेज़ू 16एस में हो सकते हैं दो रियर कैमरे
  • Meizu 16s में जान फूंकने के लिए दी जा सकती है 3,540 एमएएच की बैटरी

Meizu 16s के स्पेसिफिकेशन लीक, डिजाइन की भी मिली झलक

Photo Credit: TENAA

Meizu 16s को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि यह मेज़ू ब्रांड का फ्लैगशिप-ग्रेड स्मार्टफोन हो सकता है। मेज़ू 16एस (Meizu 16s) को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ उतारा जा सकता है। हाल ही में Meizu 16s को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया है और इसका मॉडल नंबर है M971Q। टीना लिस्टिंग से आगामी स्मार्टफोन मेज़ू 16एस (Meizu 16s) के बारे में काफी कुछ पता चलता है।

Meizu 16s को 6.2 इंच के सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 48 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स586 सेंसर के साथ उतारा जा सकता है। Meizu ब्रांड का यह आगामी फोन इस महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। Meizu 16s की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

टीना लिस्टिंग से पता चला है कि मेज़ू 16एस में 6.2 इंच का डिस्प्ले, फोन में जान फूंकने के लिए 3,540 एमएएच की बैटरी और इसकी लंबाई-चौड़ाई 151.9x73.4x7.65 मिलीमीटर है। फोन के पिछले हिस्से में फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह नहीं मिली है तो ऐसे में हो सकता है कि यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो।

Fonearena की रिपोर्ट में पुराने लीक का जिक्र है जिसमें कहा गया था कि Meizu 16s में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080 x 2232 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम के अलावा दो स्टोरेज वेरिएंट हो सकते हैं- एक 128 जीबी वेरिएंट के साथ और दूसरा 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ। उम्मीद है कि Meizu अपने इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई पर आधारित फ्लाइम ओएस के साथ उतार सकती है।
Advertisement

अब बात Meizu 16s के कैमरा सेटअप की। मेज़ू 16एस के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे हो सकते हैं- 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स586 सेंसर और दूसरे सेंसर के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। याद करा दें कि कुछ समय पूर्व मेज़ू 16एस की तस्वीर भी लीक हुई थी।
Advertisement

Meizu 16s में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और फोन में जान फूंकने के लिए 3,540 एमएएच की बैटरी होने की उम्मीद है जो 24 वाट एमचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस और ग्लोनॉस हो सकता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3600 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meizu, Meizu 16s
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.