Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट

Maple पर iPhone, MacBook आदि खरीदने का सबसे सुनहरा मौका है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 जुलाई 2026 19:14 IST
ख़ास बातें
  • यह सेल 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 26 जुलाई तक चलने वाली है।
  • हरेक ऑर्डर पर ₹2,000 तक की फ्री एक्सेसरीज।
  • Maple पर iPhone, MacBook आदि खरीदने का सबसे सुनहरा मौका है।

Maple पर iPhone, MacBook आदि खरीदने का सबसे सुनहरा मौका है।

Maple स्टोर अपनी पहली एनिवर्सरी मना रहा है जिसके तहत जबरदस्त सेल की घोषणा की गई है। यह सेल 16 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 26 जुलाई तक चलने वाली है। इस सेल में सर्टिफाइड प्री-ओन्ड Apple डिवाइस पर भारी छूट देने की घोषणा की गई है। इसमें iPhone, MacBook, iPad और कई एक्सेसरीज भी शामिल होंगीं। कंपनी का कहना है कि हरेक ऑर्डर पर ₹2,000 तक की फ्री एक्सेसरीज, कॉम्बो ऑफर, बैंक ऑफर, और लकी ड्रॉ का लाभ मिलेगा। इसी के साथ ज्यादा खरीदें ज्यादा बचाएं वाली डील्स भी शर्तों के साथ उपलब्ध होंगीं। सेल में खासतौर पर सेकेंड हैंड Apple प्रोडक्ट्स पर भारी छूट दी जा रही है। इसी के तहत कंपनी ने लकी यूजर्स के लिए थाईलैंड ट्रिप का ऑफर भी दिया है। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Maple 1st Anniversary Sale 
Maple पर iPhone, MacBook आदि खरीदने का सबसे सुनहरा मौका है। यह कंपनी का स्टोर पार्टनर है जिस पर प्री-ओन्ड Apple प्रोडक्ट्स अच्छी कंडीशन में मिलते हैं। इसमें प्री-ओन्ड iPhone, iPad और MacBook कस्टमर्स को खरीद के लिए उपलब्ध करवाए जाते हैं। कंपनी दावा करती है कि हरेक प्रोडक्ट के लिए सख्त क्वालिटी चेक किए जाते हैं। साथ ही हर प्रोडक्ट के साथ वारंटी भी दी जाती है। Maple पर विशेष रूप से Apple के ही प्रोडक्ट्स उपलब्ध होते हैं। यानी अगर आप कोई प्रीमियम क्वालिटी वाला सेकंड हैंड एपल प्रोडक्ट खरीदना चाहते हैं तो यह सबसे बढ़िया मौका है। Maple एनिवर्सरी सेल 16 जुलाई से लेकर 26 जुलाई तक चलेगी जिसमें iPhone ऑफर्स की लिस्ट हम यहां बता रहे हैं। 

iPhone 15 
iPhone 15 को मैपल सेल में Rs 40,999 में खरीदा जा सकता है। iPhone 15 में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दिया गया है, फोन में रिफ्रेश रेट 60Hz का है और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। फोन में A16 बायोनिक चिपसेट दिया गया है। यह आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस आईफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए आईपी68 रेटिंग दी गई है।

iPhone 15 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा आता है। 

iPhone 16 Pro 
iPhone 16 Pro को Maple सेल में Rs 76,999 रुपये में खरीद सकते हैं। iPhone 16 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में A18 Pro चिपसेट दिया गया है। आईफोन के रियर में 48 मेगापिक्सल का मेन फ्यूजन कैमरा, क्वाड पिक्सल सेंसर के साथ एक 48 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और एक 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल टेट्राप्रिज्म पेरिस्कोप लेंस शामिल है। वहीं फ्रंट में f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ कैमरा दिया गया है।

Advertisement

iPhone 16 Pro Max 
iPhone 16 Pro Max मैपल की सेल में Rs 92,999 में खरीद सकते हैं। iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच LTPO सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है, इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। 16 Pro Max के रियर में 48 मेगापिक्सल का वाइड कैमरा, 12 मेगापिक्सल पेरीस्कोप कैमरा और 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का ट्रूडेप्थ फ्रंट कैमरा दिया गया है। 

Apple Watch SE (2nd Gen) GPS 40 mm 
Apple Watch SE (2nd Gen) GPS 40 mm को सेल में 13,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस पर 10 हजार रुपये से ज्यादा की छूट है। इसी के साथ अगर बैंक ऑफर लगाते हैं तो और अधिक सस्ते में खरीद सकते हैं। 


Maple 1st Anniversary Sale में कई और प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट दी गई है। इनमें iPad, MacBook भी शामिल हैं। इसी के साथ ही कई एक्सेसरीज को भी सेल में शामिल किया गया है। ऑफर्स की और अधिक जानकारी के लिए आप अधिकारिक Maple स्टोर ऑनलाइन पेज पर विजिट कर सकते हैं। 
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Massive screen size
  • Brilliant display
  • Performance beast
  • Camera Control is a boon
  • Fantastic battery life
  • Bad
  • Big phone for one-hand use
  • Expensive
  • No Apple Intelligence at launch
  • Slow-wired charging support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए18 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

ओएस

आईओएस 18

रिज़ॉल्यूशन

1320x2868 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon और Flipkart ने बदला नियम: ऑर्डर कैंसल होने पर लगेगा जुर्माना, जानें कितना होगा असर?
  2. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  4. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  6. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  7. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  8. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  9. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  10. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.