Nokia 2660 Flip फोन में आया नया फीचर, बटन दबाकर कीजिए UPI पेमेंट!

Nokia 2660 Flip UPI Scan : Nokia 2660 इस्‍तेमाल करने वाले यूजर्स सिर्फ एक बटन दबाकर डिजिटल ट्रांजैक्‍शंस कर पाएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2023 17:30 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 2660 फ्लिप फोन में जोड़ी गई यूपीआई फंक्‍शनैलिटी
  • सिर्फ एक बटन दबाकर किया जा सकेगा यूपीआई पेमेंट
  • Nokia 2660 Flip यूजर्स के लिए लाया गया सॉफ्टवेयर अपडेट

UPI स्‍कैन और पे फीचर नोकिया के कई फोन्‍स में पहले से उपलब्‍ध है।

UPI पेमेंट ने भारत को डिजिटल ट्रांजैक्‍शन के क्षेत्र में नए मुकाम तक पहुंचाया है। स्‍मार्टफोन्‍स ने UPI पेमेंट को गति दी है। हर कोई अपने मोबाइल से यूपीआई पेमेंट कर रहा है। 1 रुपये का पेमेंट भी लोग डिजिटली करना पसंद कर रहे हैं। हाल में हमने देखा कि फीचर फोन्‍स के जरिए भी यूपीआई पेमेंट को मुमकिन बनाया गया। इस कड़ी में एक नई डिवाइस जुड़ गई है। HMD ग्‍लोबल ने बताया है कि भारत में Nokia 2660 फ्लिप फोन में भी UPI स्‍कैन और पे की फंक्‍शनैलिटी को जोड़ा गया है। Nokia 2660 इस्‍तेमाल करने वाले यूजर्स सिर्फ एक बटन दबाकर डिजिटल ट्रांजैक्‍शंस कर पाएंगे।  

UPI स्‍कैन और पे फीचर नोकिया के कई फोन्‍स में पहले से उपलब्‍ध है। इनमें Nokia 110 2G जैसी डिवाइस भी शामिल है। एचमडी ग्‍लोबल के मुताबिक उसने Nokia 2660 Flip यूजर्स के लिए एक सॉफ्टवेयर अपडेट रिलीज किया है, जो यूपीआई पेमेंट फीचर को इस्‍तेमाल करने में मदद करेगा। 

Nokia 2660 Flip फोन को पिछले साल पेश किया गया था। करीब साढ़े 4 हजार कीमत वाले इस फोन को हाल में पिंक और लश ग्रीन कलर में भी लाया गया है। Nokia 2660 Flip में 2.8 इंच का डिस्‍प्‍ले है। फोन में एक इमरजेंसी बटन भी दिया गया है। इसकी मदद से मुश्किल वक्‍त में किन्‍हीं 5 नंबरों को फौरन कॉल लगाई जा सकती है। 

इस फोन में डुअल 4G सिम कार्ड की सुविधा है। 1450 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी Nokia 2660 Flip में लगाई गई है और दावा है कि यह कई दिनों तक साथ निभाती है। यही नहीं, इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है। एक VGA कैमरा भी इस फोन में मिलता है साथ ही एफएम रेडियो के लिए सपोर्ट है। 

Nokia 2660 Flip को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्‍यमों से खरीदा जा सकता है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

1.80 इंच

रियर कैमरा

हां

बैटरी क्षमता

1000 एमएएच

ओएस

Series 30+
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  2. AI रेस में आगे निकल गया भारत, Sarvam AI ने ChatGPT और Gemini को इन फील्ड में पछाड़ा
  3. Oppo Find N6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का मिल सकता है कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. XElectron iProjector 3 Plus लॉन्च, घर पर देगा सिनेमा का अनुभव, गजब हैं स्मार्ट फीचर्स
  2. बजट 5G स्मार्टफोन का जलवा, 2025 में 1900% से ज्यादा बढ़ी बिक्री, जानें क्या है वजह
  3. Oppo Find N6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल का मिल सकता है कैमरा
  4. कुछ हफ्तों में लॉन्च हो रहा है iPhone 17e और 'किफायती' MacBook, नए iPad मॉडल्स भी देंगे दस्तक!
  5. Realme Narzo 90x 5G vs Oppo K13x 5G vs Samsung Galaxy F16 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
  6. AI रेस में आगे निकल गया भारत, Sarvam AI ने ChatGPT और Gemini को इन फील्ड में पछाड़ा
  7. 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Samsung Galaxy F70e 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  8. ब्रह्मांड का सबसे पुराना पता अब मिला, NASA के टेलीस्कोप ने बदली यूनिवर्स की समझ
  9. अपने दोस्तों के साथ लाइव लोकेशन कैसे करें शेयर, फॉलो करें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
  10. नमक से चलेगी कार, -40 डिग्री में भी नहीं गिरेगी बैटरी! 400 Km रेंज वाली Nevo A06 EV हुई पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.