50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Maimang A20 5G लॉन्च, जानें क्या है खास

Maimang A20 5G में 6.52 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2023 12:53 IST
ख़ास बातें
  • Maimang A20 5G में 6.52 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Maimang A20 5G में LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है।
  • Maimang A20 5G में 5000mAh की बैटरी है, जिसे 22.5W चार्जिंग का सपोर्ट है।

Maimang A20 5G में 6.52 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Maimang

चाइना टेलीकॉम ने Maimang A20 5G स्मार्टफोन को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। Maimang A20 5G एक एंट्री-लेवल 5G फोन है जिसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी और 50 मेगापिक्सल के रियर कैमरा से लैस है। यहां हम आपको Maimang A20 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Maimang A20 5G की कीमत और उपलब्धता


Maimang A20 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,299 Yuan (लगभग 14,902 रुपये) है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,499 Yuan (लगभग 17,195 रुपये) है। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन ब्लैक, ग्रीन और ब्लू जैसे तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Maimang A20 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Maimang A20 5G में 6.52 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन Dimensity 700 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 22.5W चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। स्टोरेज के मामले में इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में LED फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिहाज से इस फोन में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 164.28 mm, चौड़ाई 75.8 mm, मोटाई 8.94 mm और वजन 188 ग्राम है।

आपको बता दें कि Maimang को 2013 में चाइना टेलीकॉम और Tencent के सहयोग से Huawei के सब ब्रांड के तहत पेश किया गया था। यह अपने ट्रेंडी और युवा को आकर्षित करने वाले डिजाइन के चलते काफी लोकप्रिय हो गया। ग्लोबल बढ़त के लिए Huawei द्वारा कुछ Maimang डिवाइसेज को भी रीब्रांड किया गया था। Huawei पर अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते मैमांग को चाइना टेलीकॉम को बेच दिया गया था। 
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹11000 सस्ता मिल रहा OnePlus का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel Watch 5 हुई भारत में लॉन्च, Health Guardian फीचर्स, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Google Pixel 11 Pro, Pro XL भारत में लॉन्च हुए 16GB तक रैम, 50MP तीन कैमरा के साथ, जानें कीमत
  3. Google का सबसे महंगा फोल्डेबल फोन Pixel 11 Pro Fold भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल के गिंबल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Honor Robot Phone, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Google Pixel 11 लॉन्च हुआ 4 रंगों में, 12GB रैम, 4,985mAh बैटरी, जानें भारत में कीमत
  6. 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Oppo Pad 5 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. ऑनलाइन मीटिंग करते हैं तो सावधान! इस ऐप में मिली खतरनाक खामी, हैकर्स कर सकते हैं सिस्टम एक्सेस
  10. iQOO Z11 के लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 7,050mAh बैटरी वाले फोन की इतनी होगी कीमत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.