लाइफ विंड 4एस लॉन्च, इसमें है 4000 एमएएच की बैटरी

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 7 अक्टूबर 2016 16:18 IST
रिलायंस रिटेल के लाइफ ब्रांड एक और स्मार्टफोन लॉन्च किया है। नया स्मार्टफोन विंड सीरीज़ का है। लाइफ विंड 4एस स्मार्टफोन की कीमत 7,699 रुपये है और यह देशभर के रिटेल स्टोर में मिलेगा। यह ब्लैक, ब्राउन और ब्लू कलर में उपलब्ध होगा।

लाइफ विंड 4एस की सबसे अहम खासियत 4000 एमएएच की बैटरी है। और इसमें डीटीएस पावर्ड स्पीकर दिए गए हैं। लाइफ ब्रांड के इस फोन में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, साथ में मौजूद है 2 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह डुअल सिम फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। इसका रियर कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। दोनों ही कैमरे से आप एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। हैंडसेट में कई गेसचर मोशन भी दिए गए हैं। यह 4जी स्मार्टफोन वॉयस ओवर एलटीई फ़ीचर से लैस है।

आप इस फोन में एक वक्त पर एक ही सिम स्लॉट में 4जी नेटवर्क इस्तेमाल कर पाएंगे। वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट जैसे आम कनेक्टिविटी फ़ीचर भी इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LYF, LYF Smartphones, LYF Wind 4s Launch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.