लाइफ विंड 1 और वाटर 7 एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 13 जून 2016 13:38 IST
रिलायंस रिटेल ने दो नए 4जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। दोनों फोन को कीमत की जानकारी के साथ कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। लाइफ विंड 1 स्मार्टफोन को ब्लैक व व्हाइट कलर वेरिएंट में 6,899 रुपये में लॉन्च किया गया है। वहीं फिंगरप्रिंट सेंसर और यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आने वाले लाइफ वाटर 7 स्मार्टफोन की कीमत 12,999 रुपये है। यह फोन गोल्ड व सिल्वर कलर वेरिएंट में मिलेगा। दोनों स्मार्टफोन के जल्द ही रिलायंस डिजिटल और डिजिटल एक्सप्रेस जैसे रिटेल स्टोर पर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

दूसरे लाइफ-ब्रांडेड स्मार्टफोन की तरह ही लाइफ विंड 1 और वाटर 7 स्मार्टफोन भारत में 4जी एलटीई एफडीडी एलटीई बैंड 3 (1800 मेगाहर्ट्ज़) और टीडीडी-एलटीई 40 (2300 मेगाहर्ट्ज़) बैंड सपोर्ट करता है। दोनों हैंडसेट एचडी वॉयस कॉल सपोर्ट के साथ वीओएलटीई (वॉयस ओवर एलटीई) से लैस हैं।
Advertisement

डुअल सिम वाले लाइफ विंज 1 स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 294 पीपीआई है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। विंड 1 स्मार्टफोन में एक बार में एक सिम पर ही 4जी सपोर्ट मिलता है।
 

इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410 (एमएसएम916) प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फिक्स्ड-फोकस फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (64 जीबी तक) एक्सपेंडेबल स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में जीपीआरएस/ईडीजीई, 3जी, जीपीएस, ब्लूटूथ, वाई-फाई और माइक्रोयूएसबी सपोर्ट है। हैंडसेट का डाइमेंशन 143x71x8.4 मिलीमीटर और वजन 125 ग्राम है। लाइफ विंड 1 में 2300 एमएएच की बैटरी है जिसके 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 460 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।
Advertisement

अब बात रिलायंस लाइफ वाटर 7 के स्पेसिफिकेशन की, इस फोन में (1080 x 1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 400 पीपीआई है। प्रोटेक्शन के लिए ड्रैगनट्रेल ग्लास दिया गया है। रिलायंस के इस फोन में ऑक्टा-कोर 64 बिट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 405 जीपीयू है। फोन में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले लाइफ वाटर 7 फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों सिम पर 4जी सपोर्ट मिलता है।

फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। रिलायंस के इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.3 x 77.2 x 8.55 मिलीमीटर और वजन 160 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है जिसके 4जी नेटवर्क पर 14 घंटे तक का टॉक टाइम और 150 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। 4जी वीओएलटीई के अलावा यह फोन जीपीआरएस/ईडीजीई, 3जी, जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1 और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.