लाइफ वाटर 5 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 9 मई 2016 11:11 IST
रिलायंस रिटेल ने अपना नया लाइफ वाटर 5 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह कंपनी के लाइफ सीरीज का वीओएलटीई फ़ीचर से लैस नया 4जी स्मार्टफोन है। लाइफ वाटर 5 की कीमत 11,699 रुपये है। ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलने वाला यह हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न पर मिलेगा।

लाइफ वाटर 5 स्मार्टफोन में 5 इंच का एचडी (1280 x 720 पिक्सल) स्क्रीन है जिसपर असाही ड्रैगनट्रेल ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित इस स्मार्टफोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 306 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टी टास्किंग के लिए 2 जीबी का रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ा पाएंगे।

यह एक हाइब्रिड डुअल सिम फोन है। एक स्लॉट माइक्रो सिम कार्ड के लिए है और दूसरा नैनो सिम के लिए। एक सिम स्लॉट ही 4जी वीओ एलटीई को सपोर्ट करता है। दूसरे सिम स्लॉट में यूज़र 2जी सिम ही इस्तेमाल कर पाएंगे। हाइब्रिड स्लॉट होने के कारण माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने पर यूज़र सिर्फ एक ही सिम कार्ड का ही फायदा उठा पाएंगे।

अब बात कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एलईडी फ्लैश से भी लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। 2920 एमएएच की बैटरी स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी। इसका डाइमेंशन 142 x 70.5 x 7.7 मिलीमीटर है और वज़न 136 ग्राम। 4जी वीओएलटीई के अलावा 3जी एचएसपीए+, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस कनेक्टिविटी फ़ीचर इस स्मार्टफोन का हिस्सा हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.