लाइफ एफ1 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2016 15:39 IST
ख़ास बातें
  • लाइफ ब्रांड के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है
  • स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3200 एमएएच की बैटरी
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर के साथ मौजूद है 3 जीबी रैम
रिलायंस रिटेल ने शुक्रवार को नया स्मार्टफोन लाइफ एफ1 लॉन्च किया। इसकी कीमत 13,399 रुपये है। यह स्मार्टफोन रिलायंस डिजिटल स्टोर में शुक्रवार से उपलब्ध है। कंपनी इस स्मार्टफो के साथ 3,000 रुपये का ब्लूटूथ स्पीकर मुफ्त दे रही है। इसके अलावा सिटी बैंक कार्डधारकों को 10 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा।

रिलायंस रिटेल ने शुक्रवार को नया स्मार्टफोन लाइफ एफ1 लॉन्च किया। इसकी कीमत 13,399 रुपये है। यह स्मार्टफोन रिलायंस डिजिटल स्टोर में शुक्रवार से उपलब्ध है। कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ 3,000 रुपये का ब्लूटूथ स्पीकर मुफ्त दे रही है। इसके अलावा सिटी बैंक कार्डधारकों को 10 फीसदी का कैशबैक भी मिलेगा।

कंपनी ने लाइफ एफ1 में कई स्मार्ट फ़ीचर होने की जानकारी दी है। स्मार्ट रिंग की मदद से यूज़र फोन को साइलेंट मोड में ढूंढ पाएंगे। यूज़र अगर डिस्प्ले की तरफ नहीं देख रहा है तो स्मार्ट प्ले फ़ीचर वीडियो को अपने आप ही पॉज़ कर देगा। स्मार्टफोन के बारे में बेहतरीन बैटरी लाइफ देने का भी दावा किया गया है। बाकी लाइफ स्मार्टफोन की तरह यह भी रिलायंस जियो सिम कार्ड के साथ आएगा।

लाइफ एफ1 में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920x1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 की प्रोटेक्शन मौजूद है। स्मार्टफोन में 1.52 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, साथ में मौजूद है 3 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा।
Advertisement

लाइफ ब्रांड के इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस फ़ीचर से लैस है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस सेंसर मौजूद है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौजूद है 3200 एमएएच की बैटरी। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.1, यूएसबी 2.0, ओटीजी सपोर्ट, जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन जायरोस्कोप, एंबियंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी और ई-कंपास सेंसर से लैस है। इसका डाइमेंशन 155.5x77.6x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 153 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Complimentary Jio services
  • Decent app performance
  • Sharp display
  • Bad
  • Lacks a fingerprint sensor
  • Competitors offer metal bodies
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 617

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.