LG K31 लॉन्च से दूर नहीं, कई स्पेसिफिकेशन लीक

लिस्टिंग से मालूम चलता है कि एलजी के31 स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आएगा। फोन का वॉल्यूम बटन स्क्रीन के बाये किनारे पर दिया गया है और पावर बटन दाये किनारे पर स्थित है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 जुलाई 2020 16:42 IST
ख़ास बातें
  • 2 जीबी रैम के साथ आएगा LG K31
  • एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा एलजी के31 स्मार्टफोन
  • इस एलजी स्मार्टफोन में मिलेगा एचडी+ डिस्प्ले

LG K31 पर कोई आधिकारिक बयान नहीं

LG K31 स्मार्टफोन LG का आगामी स्मार्टफोन हो सकता है, जो गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग से इस मिड-रेंज स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। बता दें, एलजी ने इस आगामी स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, यह पहली बार है जब यह स्मार्टफोन सुर्खियों में आया है। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि इस स्मार्टफोन पर फिलहाल काम चल रहा है, और जिसे आने वाले दिनों में लॉन्च किया जा सकता है। एलजी के31 के लीक स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह स्मार्टफोन मीडियाटेक प्रोसेसर और एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने इस लेटेस्ट LG K31 स्मार्टफोन की गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग की जानकारी दी। लिस्टिंग में एक फोटो और स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है। इस लिस्टिंग से मालूम चलता है कि एलजी के31 स्मार्टफोन वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आएगा। फोन का वॉल्यूम बटन स्क्रीन के बाये किनारे पर दिया गया है और पावर बटन दाये किनारे पर स्थित है। वॉल्यूम बटन के नीचे एक अन्य बटन दिया गया है, जिसको देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह गूगल असिस्टेंट को समर्पित है। लीक में फोन के बैक पैनल का खुलासा नहीं किया गया है। यहां यह बताना जरूरी है कि यह तस्वीर केवल एक प्लेसहोल्डर हो सकती है, असल एलजी के31 स्मार्टफोन दिखने में अलग भी हो सकता है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से जानकारी मिली है कि एलजी के31 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और इसमें एचडी+(720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ 280 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी दी जाएगी। यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ जुगलबंदी में 2 जीबी रैम के साथ लैस होगा। यही नहीं एलजी के31 स्मार्टफोन Imagination Tech PowerVR GE8320 (650MHz) GPU के साथ लिस्ट है।

जैसा कि हमने पहले बताया, एलजी ने आगामी स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। एलजी ने हाल ही में अमेरिका में LG Harmony 4 लॉन्च किया है, जिसकी कीमत $139 (लगभग 10,100 रुपये) है। फोन में 3,500 एमएएच की बैटरी, डुअल रियर कैमरा और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर फीचर किया गया है। इसके अलावा सेल्फी के लिए फ्रंट में वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LG K31, LG K31 Specifications, LG K31 Render, LG
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ की आज से सेल शुरू: 50MP के 4 कैमरे, 6500mAh बैटरी और 256GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
  2. Lenovo Yoga ईयरबड्स लॉन्च हुए 36 घंटे बैटरी, 40dB ANC के साथ, जानें कीमत
  3. Blackview ने 1000 ल्यूमेंस ब्राइटनेस के साथ लॉन्च किया प्रोजेक्टर PV1000 Max, घर को बनाएगा सिनेमा! जानें कीमत
  4. Honor Magic 9 सीरीज में मिल सकता है स्मार्ट डिजिटल पेन के लिए सपोर्ट
  5. YouTube में फिर लौटा पुराना, लेकिन बड़े काम का फीचर! ऐसे करें इस्तेमाल
  6. FIFA World Cup 2026: भारत में कैसे देखें लाइव टेलीकास्ट, लाइव स्ट्रीमिंग
  7. iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी! iOS 27 में आ रहा सबसे गजब फीचर, फोन अब खुद करेगा रिकवरी, जानें कैसे
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 Wide, Z Flip 8 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Microsoft Xbox Layoffs: Xbox में होने जा रही बड़ी छंटनी! सैकड़ों कर्मचारी हो सकते हैं बाहर
  10. OnePlus N6 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 20,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.