LG G7 ThinQ को मिलने लगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

LG G7 ThinQ को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। जानें हैंडसेट को मिले अपडेट के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 14 अगस्त 2019 12:45 IST
ख़ास बातें
  • अपडेट का फाइल साइज़ 1.5जीबी है
  • ट्विटर पर यूज़र ने जारी किए स्क्रीनशॉट
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है LG G7 ThinQ

LG G7 ThinQ को मिलने लगा एंड्रॉयड पाई अपडेट

LG G7 ThinQ को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट मिलना शुरू हो गया है। एलजी जी7 थिंक यूज़र्स ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करके इस बात से पर्दा उठाया है कि एलजी ने एंड्रॉयड पाई अपडेट को जारी कर दिया है। गैजेट्स 360 ने भी रोलआउट की पुष्टि की है। अपडेट के साथ जेस्चर कंट्रोल जैसे एंड्रॉयड पाई फीचर्स भी फोन में जुड़ेंगे।  

रेडिट पर ट्विटर यूज़र्स के रिपोर्ट के अनुसार, भारत में एलजी जी7 थिंक के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट को रोल आउट कर दिया गया है। अपडेट का फाइल साइज़ 1.5 जीबी है, इसका सॉफ्टवेयर वर्जन V20f-IND-XX है। अपडेट जुलाई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ जारी किया गया है।
अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप एलजी जी7 थिंक की Settings > System > Update centre > Software update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपडेट को मैनुअली इंस्टॉल करने के लिए अपने कंप्यूटर पर एलजी ब्रिज ऐप को भी डाउनलोड कर सकते हैं।

एलजी ने इस साल के शुरुआत में बताया था कि अपडेट को सबसे पहले दक्षिण कोरिया में यूजर्स के लिए और फिर इसे अन्य देशों में रह रहे यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा। एलजी जी7 थिंक को पिछले साल मई में जी7+ थिंक के साथ लॉन्च किया गया था। हैंडसेट को एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ उतारा गया था।
 

LG G7 ThinQ स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला एलजी जी7 थिंक में 6.1 इंच का क्वाड एचडी प्लस फुल व्यू सुपर ब्राइट डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 है। फोन में काम करता है क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, जिसका साथ देते हैं 4 जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रैम। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। ये दोनों 16+16 मेगापिक्सल के हैं। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन में 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन को पावर देती है 3000 एमएएच की बैटरी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: LG G7 ThinQ, LG, Android Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.