एलजी जी7 'नियो' फ्लैगशिप स्मार्टफोन में होगा पतले बॉर्डर वाला डिस्प्ले, तस्वीर से खुलासा

नई रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि नए हैंडसेट का कोडनाम एलजी नियो होगा। एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि हैंडसेट का डिज़ाइन आईफोन एक्स से मिलता-जुलता होगा।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 8 मार्च 2018 15:24 IST
ख़ास बातें
  • एलजी का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट एलजी जी7 होगा
  • नए हैंडसेट का कोडनाम एलजी नियो होगा
  • हैंडसेट का डिज़ाइन आईफोन एक्स से मिलता-जुलता होने की उम्मीद
एलजी अपने वार्षिक लॉन्च से विराम लेते हुए कह चुकी है कि वह स्मार्टफोन तभी लॉन्च करेगी, जब सही वक्त होगा। खासतौर पर कंपनी ने जी और वी सीरीज़ के स्मार्टफोन को लेकर कुछ ऐसा ही तय किया है। कंपनी का अगला फ्लैगशिप हैंडसेट एलजी जी7 'नियो' होगा। आगामी स्मार्टफोन का कोड नाम 'जूडी' सामने आ रहा है। नई रिपोर्ट के हवाले से कहा जा रहा है कि नए हैंडसेट का कोडनाम एलजी नियो होगा। एक और रिपोर्ट में कहा गया है कि हैंडसेट का डिज़ाइन आईफोन एक्स से मिलता-जुलता होगा।

हुआवे पी20 से वनप्लस 6 जैसे हैंडसेट में आईफोन एक्स जैसा नॉच होने की खबरें हैं। यहां तक कि गूगल अपने नए ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉयड पी में नॉच सपोर्ट देने जा रही है। टेक्नोबफेलो और बेन जेस्किन की पोस्ट की गई तस्वीर में पता चला है कि एलजी का अगला फ्लैगशिप भी नॉच के साथ आ रहा है। बता दें कि लीक हुई तस्वीरों से मिली जानकारी आधिकारिक नहीं है। यह महज़ अफवाह भर है।
Advertisement

हालिया रिपोर्ट में पता चला है कि एलजी का डिज़ाइन काफी हद तक आईफोन एक्स से मिलता-जुलता हो सकता है। लीक हुई जानकारी के मुताबिक, एलजी नियो के बैक और फ्रंट का कुछ इशारा मिला है। फ्रंट में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले देखा गया है। निचले हिस्से में बेज़ल है और ऊपरी हिस्सा बेज़लरहित है। नॉच में कैमरा और सेंसर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा एलजी की योजना स्क्रीन के दायीं और बायीं तरफ नोटिफिकेशन बार देने की भी बताई जा रही है।

इसी के साथ ही एलजी नियो के रियर में डुअल कैमरा सेटअप देखा गया है। साथ ही दिया गया है डुअल टोन एलईडी। इसमें लेज़र ऑटोफोकस दिया जा सकता है। बताया गया है कि फोन के होम बटन पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
Advertisement

पिछली जानकारी में एलजी जी7 से जुड़े कुछ और स्पेसिफिकेशन से पर्दा उठा था। तब सामने आया था कि हैंडसेट में 6 इंच का ओलेड डिस्प्ले होगा। साथ ही 19:5:9 का आस्पेक्ट रेशियो इसमें दिया जा सकता है। लीक हुई जानकारी में ज़िक्र था कि हैंडसेट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर भी होगा। जुगलबंदी के लिए हो सकते हैं 4, 6 जीबी रैम। साथ ही स्टोरेज 64 जीबी व 128 जीबी होने की संभावना है। फोन को पावर देगी 3000 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android, iPhone X, LG, LG G7, LG G7 Specifications, LG Judy
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.