स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस एलई प्रो मैक्स की कीमत हुई लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जनवरी 2016 16:58 IST
क्वालकॉम ने अपने सीईएस कीनोट एड्रेस में पुष्टि की थी कि एलईटीवी का एलई मैक्स प्रो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला हैंडसेट होगा।
 
इवेंट में इस स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च तो नहीं किया गया, लेकिन यह घोषणा ज़रूर की गई कि इसकी बिक्री 2016 की पहली तिमाही में शुरू होगी। अब चीन की एक मोबाइल वेबसाइट ने एलई मैक्स प्रो की कथित कीमत का खुलासा किया है। मोबाइल डैड के मुताबिक, एलई मैक्स प्रो की कीमत 3,500 चीनी युआन (करीब 35,500 रुपये) होगी।
Advertisement

हमें सीईएस 2016 में एलई मैक्स प्रो के साथ रूबरू होने का मौका मिला। हमें जानकारी मिली कि हैंडसेट में 6.33 इंच का क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, 4 जीबी का रैम, 3400 एमएएच की बैटरी है। यह 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी के स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन फ़ीचर से लैस है। डुअल-सिम एलई मैक्स प्रो 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करता है और इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी दिया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा जिसके ऊपर कस्टम यूआई एलईटीवी दिया गया है। स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट 2.2 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देगा जिसका मतलब है कि एलईटीवी ने प्रोसेसर और क्लॉक स्पीड के बीच तालमेल बनाने की पूरी कोशिश की है। क्वालकॉम ने सीईएस कीनोट में एलई मैक्स प्रो में क्वालकॉम क्विक चार्ज़ 2.0 टेक्नोलॉजी मौजूद होने की भी जानकारी दी थी। इस तकनीक की मदद से फोन मात्र 30 मिनट में 0 से 60 फीसदी तक चार्ज हो जाएगा।

चीन की इस कंपनी ने फिलहाल हैंडसेट को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है। हमें इसके आधिकारिक लॉन्च का इंतज़ार करना होगा। अफसोस की बात यह है कि स्मार्टफोन को अभी तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट lemall.com पर लिस्ट भी नहीं किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  11. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.