लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मई 2016 13:07 IST
लेनोवो ने मंगलवार को भारत में ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। कंपनी के नए ऑनलाइन ब्रांड ज़ूक का भारत में यह पहला फोन है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन की कीमत भारत में 13,499 रुपये रखी है। लेनोवो के ज़ूक ज़ेड1 को चीन में 1,799 चीनी युआन (करीब 18,250 रुपये) में लॉन्च किया गया था।

चीन में इस स्मार्टफोन को ज़ूक ज़ेड1 नाम से बेचा गया है जबकि भारत में कंपनी ने इसे 'लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 के नाम से पेश किया। इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत है कि फोन एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर आधारित सायनोजेन ओएस 12.1 पर चलता है। इसका मतलब है कि यूजर को फोन कस्टमाइज करने के लिए ढेर सारे विकल्प मिलेंगे।

अब बात लेनोवो ज़़ूक ज़ेड1 के स्पेसिफिकेशन की। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल एचडी (1920 X 1080 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। यह 2.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 प्रोसेसर से लैस है और मल्टी-टास्किंग के लिए मौजूद है 3 जीबी रैम। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 330 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। यह डुअल सिम स्मार्टफोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। हैंडसेट का रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का।

( यह भी पढ़ें: भारत में 'यू' के अलावा लेनोवो फोन में भी होगा अब सायनोजेन ओएस )

इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट को पावर देने का काम करेगी 4100 एमएएच की बैटरी। इसके बारे में 4जी नेटवर्क पर 526 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 38 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया था। फोन का डाइमेंशन 155.7 x 77.3 x 8.9 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम है।
Advertisement
 
लेनोवो ज़ूक ज़ेड1 स्मार्टफोन 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, जीएसएम/ एज, ब्लूटूथ 4.1 और अन्य आम कनेक्टिविटी फ़ीचर से लैस है। इसमें डिजिटल कंपास, एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, हॉल और एंबियंट लाइट सेंसर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.