लेनेवो वाइब एक्स3 स्मार्टफोन 27 जनवरी को होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 जनवरी 2016 18:56 IST
लेनेवो इंडिया ने जानकारी दी है कि वाइब एक्स3 स्मार्टफोन को 27 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इस महीने ही लेनेवो वाइब के4 नोट स्मार्टफोन को लॉन्च किया था।

याद दिला दें कि लेनेवो वाइब एक्स3 के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पिछले साल नवंबर में चीन में 2,499 चीनी युआन (करीब 26,000 रुपये) में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने वाइब एक्स3 का यूथ वेरिएंट 1,889 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) में पेश किया था। फिलहाल, कंपनी ने यह नहीं बताया कि सिर्फ वाइब एक्स3 को लॉन्च किया जाएगा या फिर इसके साथ 'यूथ' वेरिएंट की भी मार्केट में एंट्री होगी।

लेनेवो और मोटोरोला ने हाल ही में जानकारी दी थी कि आने वाले समय में मोटोरोला को मोटो बाय लेनेवो के नाम से जाना जाएगा। कंपनी ने बताया कि वाइब ब्रांड के तहत बजट सेगमेंट के डिवाइस पेश किए जाएंगे और मोटो ब्रांड का इस्तेमाल महंगे स्मार्टफोन सेगमेंट के लिए होगा। ऐसे में यह देखना बेहद ही रोचक होगा कि कंपनी लेनेवो वाइब एक्स3 को भारत में किस कीमत में पेश करती है।

लेनेवो वाइब एक्स3 में 5.5 इंच का एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसके ऊपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मौजूद है। हैंडसेट में रियर पैनल पर प्राइमरी कैमरे के नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। यह हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट के साथ आएगा, यानी माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करने पर यूज़र सिर्फ एक ही सिम कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। इसमें 4जी एलटीई कनेक्टिविटी भी मौजूद है। वाइब एक्स3 हेक्सा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3 जीबी के रैम के साथ आएगा।
Advertisement

वाइब एक्स3 में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स 230 सेंसर, एलईडी फ्लैश, फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग फ़ीचर से लैस है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। वाइब एक्स3 को पावर देने का काम करेगी 3600 एमएएच की बैटरी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.