लेनोवो वाइब के5 नोट आज भारत में होगा लॉन्च, 'सिक्योर ज़ोन' फीचर से होगा लैस

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 1 अगस्त 2016 11:50 IST
ख़ास बातें
  • के5 नोट को जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था
  • इस स्मार्टफोन को 11,500 रुपये की कीमत पर पेश किया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी10 प्रोसेसर है
चीन की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लेनोवो सोमवार को भारत में अपना वाइब के5 नोट स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने हाल ही में टीज़र जारी करके खुलासा किया था कि यह हैंडसेट 4 जीबी रैम से लैस होगा। अब कंपनी ने फोन में सिक्योर ज़ोन नाम के एक खास फीचर के बारे में नया वीडियो टीज़र जारी किया है।

इसके साथ ही कंपनी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि लेनोवो वाइब के5 नोट एक अगस्त को दोपहर 3 बजे एक इवेट में लॉन्च होगा। और स्मार्टफोन के लिए सोमवार से ही रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। इस लॉन्च इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। कंपनी द्वारा जारी इस वीडियो टीज़र में वाइब के5 नोट के 'सिक्योर ज़ोन' मोड के बारे में जानकारी दी है।

ट्विटर पर पोस्ट इस वीडियो टीज़र में कंपनी ने खुलासा किया है कि के5 नोट में एक साथ दो प्रोफाइल और लॉगइन का इस्तेमाल किया जा सकेगा। साफ शब्दों में कहें तो, एक यूज़र एक ही फोन में एक वर्क और एक पर्सनल प्रोफाइल रख सकता है और अपनी जरूरत व सुविधा के हिसाब से इनके बीच स्विच कर सकता है।

लेनोवो वाइब के5 नोट के लिए फ्लिपकार्ट ने ओला के साथ एक साझेदारी की है जिसके तहत फ्लिपकार्ट पर खरीदने से पहले ग्राहक ओला से ही सीधे लेनोवो के5 नोट का अनुभव मिल सकेगा। ऐसा पहली बार है जब कोई स्मार्टफोन एक ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म पर प्रिव्यू के लिए उपलब्ध है। इसके लिए यूज़र को ओला प्राइम कैब के लिए रिक्वेस्ट करने के 3-4 मिनट के अंदर ही अपने घर पर के5 नोट की झलक देखने को मिलेगी।
Advertisement
 

कंपनी ने पिछले हफ्ते इस फोन के डिजाइन के संबंध में नया टीज़र जारी किया। इसके साथ ही कंपनी ने बता दिया है कि लेनोवो वाइब के5 नोट हैंडसेट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा। पिछले हफ्ते एक नए वीडियो टीज़र की बात करें तो इसमें हैंडसेट के डिजाइन की बात की गई है। इस दौरान हैंडसेट के कुछ हिस्सों की झलक भी देखने को मिली है। वीडियो के वॉयस ओवर में डिजाइन में समरूपता का ज़िक्र किया गया है।
Advertisement

लेनोवो वाइब के5 नोट को जनवरी में बिना 'वाइब' के चीन में लॉन्च किया गया था। के5 नोट स्मार्टफोन चीन में 1,099 चीनी युआन (करीब 11,350 रुपये) की कीमत में लॉन्च हुआ था। भारत में भी इस स्मार्टफोन के इसी कीमत पर लॉन्च होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  4. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए iPhone 17, iPhone 15 मॉडल!
  2. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  3. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  4. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  5. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  6. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  7. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  9. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  10. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.