Lenovo K320t लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और फुल स्क्रीन डिस्प्ले

लेनोवो के320टी स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। अब कंपनी ने चीन में आधिकारिक तौर पर लेनोवो के320टी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 2 जनवरी 2018 13:42 IST
ख़ास बातें
  • लेनोवो के320टी को चीन में लॉन्च किया गया है
  • फोन जेडीडॉटकॉम पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • इस फोन में दो रियर कैमरे हैं
लेनोवो के320टी स्मार्टफोन को कुछ दिन पहले चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किया गया था। अब कंपनी ने चीन में आधिकारिक तौर पर लेनोवो के320टी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Lenovo K320t की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 9,900 रुपये) है। और स्मार्टफोन अभी चीन में Jd.com पर प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध है और इसकी बिक्री चीन में 4 जनवरी से शुरू होगी। लेनोवो का यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा। लेनोवो के इस स्मार्टफोन की ख़ासियत है इसमें दिए गए दो रियर कैमरे और फुल-स्क्रीन डिस्प्ले।

लेनोवो के320टी में एक 5.7 इंच एचडी+ डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 720 x 1440 पिक्सल है। और इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास स्क्रीन है जबकि स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 81.4 प्रतिशत है। फोन में एक 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। रैम 2 जीबी है। स्मार्टफोन में 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट करता है।
 
कैमरे की बात करें तो, लेनोवो के320टी में एक डुअल कैमरा सेटअप है जो अपर्चर एफ/2.0 व एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है। वहीं आगे की तरफ़ फोन में सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल कैमरा है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। फोन का रियर प्लास्टिक का बना है।

लेनोवो का यह फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, वाई-फाई, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन  155.2 x 73.5 x 8.5 मिलीमीटर और वज़न 153.8 ग्राम है। इसके अलावा लेनोवो के320टी में ग्रेविटी सेंसर, डिस्टेंस सेंसर और लाइट सेंसर भी दिए गए हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.