Legion Y700 (2023) गेमिंग टैबलेट 6550mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च

Legion Y700 (2023) के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2399 yuan (लगभग 27,301 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जुलाई 2023 13:12 IST
ख़ास बातें
  • Legion Y700 (2023) में 8.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • Legion Y700 (2023) में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Legion Y700 (2023) में 6550mAh की बैटरी दी गई है।

Legion Y700 (2023) में 8.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Lenovo

Lenovo ने BW Expo के दौरान अपना नया गेमिंग टैबलेट Legion Y700 (2023) लॉन्च कर दिया है। इस गेमिंग टैबलेट में में 8.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह टैबलेट 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से लैस है। इसमें 45W सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करने वाली 6550mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Legion Y700 (2023) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Legion Y700 (2023) की कीमत और उपलब्धता:


कीमत की बात की जाए तो Legion Y700 (2023) के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2399 yuan (लगभग 27,301 रुपये), 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 2599 yuan (लगभग 29,573 रुपये) और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2799 yuan (लगभग 31,849 रुपये) है। Legion Y700 (2023) ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक प्री-सेल पीरियड के दौरान सभी वेरिएंट पर 100 युआन (लगभग 1,137 रुपये) का डिस्काउंट पा सकते हैं।


Legion Y700 (2023) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस:


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Legion Y700 (2023) में 8.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2560 x 1600 पिक्सल, 343 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी, 100% DCI-P3 कलर गेमुट, पीक ब्राइटनेस 500 निट्स और रिफ्रेश रेट 144Hz है। Legion Y700 (2023) ऑक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज वेरिएंट की बात करें तो 12GB RAM और 16GB RAM है। इसके अलावा 256GB और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वही इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में Legion Y700 (2023) की मोटाई 7.6 मिमी और वजन 348 ग्राम है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Legion Y700 (2023) में 6550mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W सुपर फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह टैबलेट एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ZUi 15.0 पर काम करता है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gaming Tablet

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  3. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का सबसे धांसू प्लान! 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, असीमित कॉलिंग, फ्री Gemini AI Pro के साथ बहुत कुछ
  2. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च हो सकता है 6500mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  3. 2600 फीट बड़े एस्टरॉयड की NASA ने बदल दी दिशा!
  4. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  5. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  6. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  7. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  9. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  10. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.