लेईको ने लॉन्च किए ब्लूटूथ, इन-ईयर और ऑल-मेटल ईयरफोन

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 24 जून 2016 18:23 IST
लेईको (पुराना नाम लेटीवी) ने भारत में अपने ऑनलाइन रिटेल स्टोर लेमॉल के जरिए नई एक्सेसरी बेचना शुरू कर दिया है। नई एक्सेसरी में लेमी ब्लूटूथ हेडफोन, लेटीवी ऑल-मेटल ईयरफोन और लेटीवी रिवर्स इन-ईयर हेडफोन शामिल हैं। ये सभी एक्सेसरी अब खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

लेमी ब्लूटूथ हेडफोन की कीमत 2,499 रुपये है और यह रेड, पिंक, औरेंज और व्हाइट कलर में मिलेगा।

कंपनी का कहना है कि लेमी ब्लूटूथ हेडफोन दो 40 एमएम मूविंग कॉइल ड्राइवर्स के साथ आता है जिससे यह बेहतरीन परफॉर्मेंस देता है। लेईको के मुताबिक, ऑन-ईयर के डिजाइन में हेडफोन और कान के बीच एक जगह रहती है, जिससे साउंड क्वालिटी बेहतर होती है। यह हैडफोन ब्लूटूथ 4.1 कनेक्टिविटी, 195 एमएएच बैटरी के साथ आता है। बैटरी के 10 घंटे तक म्यूजिक प्लैबैक, 10 घंटे तक के टॉक टाइम और 26 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। हेडफोन को 2 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। हेडफोन बिल्ट-इन माइक्रोफोन के साथ आता है। ब्लूटूथ हेडफोन का वजन करीब 240 ग्राम है।

लेटीवी ऑल-मेटल ईयरफोन की कीमत 1,499 रुपये है और यहह गनमेंटल ब्लैक कलर में मिलेगा। ईयरफोन में गोल्ड प्लेटेज 3.5 एमएम प्लग है और इसका वजन 15 ग्राम है।

रिवर्स इन-ईयर हेडफोन की कीमत 899 रुपये है और इसके एरगोनोमिक डिजाइन (कान के अंदर और बाहर) से लैस होने की बात कही जा रहा है। यह हेडफोन पिंक, ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर में मिलेगा।
Advertisement
 

आधिकारिक लेमॉल स्टोर पर लेटीवी ब्लूटूथ स्पीकर को भी 'कमिंग सून' के साथ लिस्ट किया गया है। कंपनी जल्द ही इस स्पीकर की बिक्री भारत में शुरू कर सकती है। इस डिवाइस में 270 डिग्री स्टीरियो साउंड और एक अनोखी कैविटी डिजाइन के साथ आता है जिससे तीन दिशाओं में साउंड मिलता है। 1200 एमएएच बैटरी के साथ आने वाले इस स्पीकर के लगातार 8 घंटे तक म्यूजिक प्ले करने का दावा किया गया है। यह ब्लूटूथ 4.0 कनेक्टिविटी के साथ आता है।

इससे पहले लेईको ने इसी हफ्ते भारत में अपनी 'सुपरटेनमेंट' सर्विस लॉन्च की थी। इसी के साथ कंपनी ने लेईको ले 1एस ईको स्मार्टफोन को 10,899 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Flipkart Freedom Sale में ₹48,000 में मिलेगी बाइक, मोटरसाइकिल और स्कूटर पर डील्स आईं सामने
  3. iQOO Z11 में मिलेगा नया डिजाइन, 2 कलर के ऑप्शन
  4. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Robot Phone में हो सकती है 7,060mAh बैटरी, 6.3 इंच डिस्प्ले
  2. Moto G Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. LG 2026 AI TV सीरीज भारत में लॉन्च: 115-इंच तक डिस्प्ले और AI प्रोसेसर, कीमत ₹20 हजार से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुआ Asus Chromebook CX15, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Vi यूजर्स की हुई मौज! 3 नए प्लान हुए लॉन्च, फ्री Spotify Premium और अनलिमिटेड डेटा का फायदा
  6. Airtel मात्र ₹200 में दे रहा 30GB डाटा और Amazon Prime, Zee5, JioHotstar जैसे 19 ओटीटी का एक्सेस
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग 
  8. आपकी कार कहां गई है या नहीं, FASTag स्टेटमेंट से करें पता, ऐसे करें डाउनलोड
  9. भारत में अचानक बंद हुए कई WhatsApp अकाउंट, सोशल मीडिया पर उमड़ी भीड़; Meta ने बताई वजह
  10. Oppo A7 Pro Max हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा,10000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.