Lava Z92 हुआ भारत में लॉन्च, जानें दाम और सारी खासियतें

हैंडसेट निर्माता कंपनी Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Z92 को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जनवरी 2019 14:34 IST
ख़ास बातें
  • Lava Z92 में है 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर
  • लावा जे़ड92 में हुआ मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट का इस्तेमाल
  • 3,260 एमएएच की बैटरी है Lava Z92 में

Lava Z92 हुआ भारत में लॉन्च, जानें दाम और सारी खासियतें

हैंडसेट निर्माता कंपनी Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Z92 को लॉन्च कर दिया है। लावा जे़ड92 के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो यह हैंडसेट 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 3,260 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। Lava Z92 में एआई स्टूडियो मोड भी दिया गया है। याद करा दें कि पिछले महीने Lava Z91 की कीमत में कटौती की गई थी।

कीमत में कटौती के बाद अब यह हैंडसेट 7,999 रुपये में बेचा जाता है। लावा जे़ड91 को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था। Lava Z91 का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फेस अनलॉक सपोर्ट और फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है। आइए अब आपको Lava Z92 की भारत में कीमत, उपलब्धता और स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
 

Lava Z92 की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारतीय मार्केट में लावा जे़ड92 की कीमत 9,999 रुपये है। ग्राहक हैंडसेट को ओसियन ब्लू और ब्लैक ग्रेडिएंट रंग में खरीद पाएंगे। Lava Z92 आज से ऑफलाइन मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन के साथ Jio ऑफर भी दिया जा रहा है, इसके तहत 2,200 रुपये का कैशबैक और 50 जीबी डेटा मिलेगा। बता दें कि 198 रुपये या 299 रुपये के रीचार्ज पर 2,200 रुपये का कैशबैक 50 रुपये के 44 वाउचर के रूप में MyJio ऐप में क्रेडिट कर दिया जाएगा। प्रति रीचार्ज के साथ 5 जीबी अतिरिक्त डेटा वाउचर अधिकतम 10 रीचार्ज तक मिलेगा।
 

Lava Z92 के स्पेसिफिकेशन

लावा जे़ड92 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। हैंडसेट में 6.22 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.0 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी22 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाना संभव है। अब बात कैमरा सेटअप की। Lava Z92 में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर सेंसर और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,260 एमएएच की बैटरी है, सिंगल चार्ज पर फोन 1.5 दिन का बैकअप प्रदान करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Bright display
  • Good camera performance in daylight
  • Bad
  • Low-light camera performance is weak
  • Pre-installed bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.22 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3260 एमएएच

ओएस

Android
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.