लावा ज़ेड50 एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन होगा मार्च में लॉन्च

लावा ने मंगलवार को अपने पहले एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) स्मार्टफोन का ऐलान कर दिया है। कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन ज़ेड50 मार्च में लॉन्च होगा। ज्

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 27 फरवरी 2018 16:23 IST
ख़ास बातें
  • लावा ने अपने पहले एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) फोन से उठाया पर्दा
  • एंड्रॉयड का यह वर्ज़न कम रैम वाले बजट हैंडसेट के लिए
  • हैंडसेट की कीमत से पर्दा नहीं उठा है
लावा ने मंगलवार को अपने पहले एंड्रॉयड 8.1 ओरियो (गो एडिशन) स्मार्टफोन का ऐलान कर दिया है। कंपनी का पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन ज़ेड50 मार्च में लॉन्च होगा। ज्ञात हो, एंड्रॉयड का यह वर्ज़न 1 जीबी रैम से कम क्षमता वाले बजट हैंडसेट के लिए तैयार किया गया है। बताया गया है कि हैंडसेट मार्च महीने के मध्य में तकरीबन 1 लाख रिटेल स्टोर के ज़रिए बिकना शुरू हो जाएगा। कंपनी ने हैंडसेट की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन एयरटेल की साझेदारी में 'मेरा पहला स्मार्टफोन' मुहिम के साथ यह हैंडसेट  2,000 रुपये का कैशबैक लेकर आएगा।

इसी के साथ ही फोन पर 2 साल की वारंटी दी जाएगी और लावा के ज़ेड सीरीज़ वाली सभी सेवाएं इसे हासिल होंगी। नया ज़ेड50 स्मार्टफोन बार्सिलोना में चल रहे टेक्नॉलजी के सबसे बड़े शो एमडब्ल्यूसी 218 में शोकेस किया गया है। फोन की बैटरी क्षमता, आकार, वज़न, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट जैसे स्पेसिफिकेशन प्रेस विज्ञप्ति में ज़ाहिर नहीं किए गए हैं। इतना पता चला है कि हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो गो एडिशन पर चलेगा। इसमें 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला) डिस्प्ले होगा। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इसमें क्वाड कोर मीडियाटेक एमटी6737एम प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.1 गीगाहर्ट्ज़ होगी। जुगलबंदी के लिए 1 जीबी रैम हैं।  
Advertisement

स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक में 5-5 मेगापिक्सल का कैमरा फ्लैश के साथ दिया गया है। यह बजट फोन बुकेह मोड से भी लैस है। फोन में 8 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल का तो ज़िक्र है लेकिन कितनी क्षमता तक किया जा सकता है, यह जानकारी नदारद है। लावा ज़ेड50 10 से ज्यादा भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा। यह ब्लैक और गोल्ड वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन में यूट्यूब गो जैसे ऐप पहले से इंस्टाल करके दिए जाएंगे।

लावा के प्रोडक्ट हेड गौरव निगम ने बताया, ''हम पहला एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन लावा ज़ेड50 के रूप में पेश कर रहे हैं, जिसमें यूजर को तेज़ प्रोसेसिंग के साथ कम स्टोरेज खपत का बेहतरीन अनुभव मिलेगा।'' डायरेक्टर ऑफ प्रोडक्ट (एंड्रॉयड) सागर कामदार ने कहा, ''एंड्रॉयड का उद्देश्य हमेशा हर किसी तक सरलता से पहुंच बनाना है। एंड्रॉयड गो, गूगल और एंड्रॉयड की जुगलबंदी है, जिससे यूज़र रू-ब-रू होंगे।''
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737एम

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.