लावा एक्स3 बजट फोन में है 2 जीबी रैम, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 फरवरी 2016 13:07 IST
ऐसा लगता है कि लावा ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन लावा एक्स3 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन कई ऑनलाइट रिटेल साइट पर 6,499 रुपये में मिल रहा है। हैंडसेट का व्हाइट, सिल्वर और गोल्ड वेरिएंट कलर वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध है। हम लावा द्वारा इस हैंडसेट को जल्द ही आधिकारिक तौर पर लॉन्च किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

लिस्टिंग के मुताबिक, लावा एक्स3 एक डुअल-सिम फोन है। यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस होगा। इसमें 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ 2 जीबी का डीडीआर3 रैम दिया गया है।
Advertisement

स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। लावा एक्स3 में 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें फेस डिटेक्शन, फेस ब्यूटी, पनोरमा, मोशन ट्रैकिंग और लाइव फोटो जैसे कैमरा फ़ीचर भी दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 72x144x8.45 मिलीमीटर है और वज़न 141 ग्राम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2500 एमएएच की बैटरी।

लावा एक्स3 में 3जी, ब्लूटूथ वी4.0, वाई-फाई, जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। हालांकि, इसमें 4जी कनेक्टिविटी नहीं मौजूद है। यह हैंडसेट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है।
Advertisement

लावा एक्स3 कंपनी के एक्स सीरीज का दूसरा स्मार्टफोन है। कंपनी ने पिछले साल दिसंबर महीने में लावा एक्स10 हैंडसेट को 11,500 रुपये में लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.