Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Smart 4 Plus  लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 25 जून 2026 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Lava Smart 4 Plus के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Lava Smart 4 Plus में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Lava Smart 4 Plus में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है।

Lava Smart 4 Plus में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Lava

Lava ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Lava Smart 4 Plus  लॉन्च कर दिया है। लावा का यह नया फोन UNISOC 9863A प्रोसेसर के साथ आता है। Smart 4 Plus के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Lava Smart 4 Plus  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Smart 4 Plus Price

Lava Smart 4 Plus के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। कंपनी इस फोन के साथ 1 साल की वारंटी और घर पर फ्री सर्विस प्रदान करती है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ऑफलाइन रिटेलर्स पर उपलब्ध है। ग्राहक इस फोन को नीलगिरी ब्लू और हिमालयन सिल्वर में खरीद सकते हैं। 

Lava Smart 4 Plus Features & Specifications

Lava Smart 4 Plus में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन ऑक्टा-कोर 28nm UNISOC 9863A प्रोसेसर के साथ PowerVR GE8322 GPU से लैस किया गया है। इस फोन में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 गो एडिशन पर काम करता है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Smart 4 Plus के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी AI कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई,ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
 

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.