Lava Shark 2 vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07: 10 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट

Lava ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Moto G06 Power और Samsung Galaxy M07 से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अक्टूबर 2025 09:33 IST
ख़ास बातें
  • Lava Shark 2 में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिलता है।
  • Samsung Galaxy M07 मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस है।

Lava Shark 2, Moto G06 Power और Samsung Galaxy M07 में 4GB RAM है।

Photo Credit: Lava/Motorola/Samsung

Lava ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Lava Shark 2 लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Moto G06 Power और Samsung Galaxy M07 से हो रही है। Lava Shark 2 में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Moto G06 Power मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर से लैस है। वहीं Samsung Galaxy M07 में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर मिलता है। आइए Lava Shark 2, Moto G06 Power और Samsung Galaxy M07 के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Lava Shark 2 vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07

Advertisement

कीमत

Lava Shark 2 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy M07 का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 6,799 रुपये में आता है। जबकि Moto G06 Power का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपये में मिलता है।

डिस्प्ले और फीचर्स

Lava Shark 2  में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। वहीं Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1640 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है। जबकि Samsung Galaxy M07 में 6.7 इंच की PLS LCD HD+ डिस्प्ले दी है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर

Lava Shark 2 में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिलता है। वहीं Samsung Galaxy M07 मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस है। 

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Lava Shark 2 आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आता है। जबकि Moto G06 Power एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy M07 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7.0 पर चलता है।

स्टोरेज वेरिएंट

Lava Shark 2  में 4GB RAM है, जिसे वर्चुअली 4GB तक बढ़ाया जा सकता है और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। जबकि Moto G06 Power में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ा सकते हैं। वहीं Samsung Galaxy M07 में  4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज आती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।

Advertisement

कैमरा सेटअप

Lava Shark 2 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल  के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Moto G06 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Samsung Galaxy M07 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी बैकअप

Lava Shark 2 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Moto G06 Power में 7,000mAh की बैटरी आती है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy M07 में 5000mAh बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Lava Shark 2 की कीमत कितनी है?

Lava Shark 2 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।

Samsung Galaxy M07 की कीमत कितनी है?

Samsung Galaxy M07 का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 6,799 रुपये में आता है।

Moto G06 Power की कीमत कितनी है?

Moto G06 Power का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट 7,499 रुपये में मिलता है।

Lava Shark 2 में कौन सा प्रोसेसर है?

Lava Shark 2 में ऑक्टा कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है।

Moto G06 Power में कौन सा प्रोसेसर है?

Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिलता है।

Samsung Galaxy M07 में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy M07 मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.