Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!

Lava ने कन्फर्म किया है कि Shark 2 5G जल्द भारत में लॉन्च होगा। फोन में बड़ी बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और IP64 रेटिंग मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 मई 2026 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Lava Shark 2 5G में 6.75 इंच का 120Hz डिस्प्ले मिलेगा
  • फोन में IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी जाएगी
  • Lava मई 2026 के आखिर तक नया 5G फोन लॉन्च कर सकती है

Lava Shark 2 4G (ऊपर तस्वीर में) को भारत में अक्टूबर 2025 में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Lava Mobiles

Lava जल्द भारतीय बाजार में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Lava Shark 2 5G लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किया है कि अपकमिंग स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा डिस्प्ले मिलेगा। Lava के मुताबिक फोन को खासतौर पर ऐसे यूजर्स के लिए तैयार किया गया है, जो कम कीमत में 5G कनेक्टिविटी और बड़े डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। Lava का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन का बैकअप देने में सक्षम होगा।

फिलहाल Lava ने Shark 2 5G की कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि Lava ने पुष्टि की है कि फोन को मई 2026 के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा। माना जा रहा है कि इसे 15 हजार रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में पेश किया जा सकता है।

Advertisement

Lava Shark 2 5G में 6.75 इंच का डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट दिया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह डिस्प्ले स्मूद स्क्रॉलिंग और बेहतर वीडियो एक्सपीरियंस देगा। Lava का दावा है कि फोन में इतनी बड़ी बैटरी मिलेगी, जो 815 मिनट तक YouTube प्लेबैक और करीब 743 मिनट तक स्क्रीन-ऑन टाइम दे सकती है।

परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में ऐसा चिपसेट दिया जाएगा, जिसका AnTuTu v11 स्कोर 5 लाख से ज्यादा बताया गया है। हालांकि कंपनी ने अभी प्रोसेसर का नाम शेयर नहीं किया है। इसके अलावा फोन में IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग भी मिलेगी।

Lava का कहना है कि Shark 2 5G को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो फीचर फोन या 4G स्मार्टफोन से 5G डिवाइस पर शिफ्ट करना चाहते हैं। कंपनी इसे अपने Shark सीरीज के अगले बड़े अपग्रेड के तौर पर पेश करेगी।

Advertisement

बता दें कि Lava ने मई 2025 में Lava Shark 5G लॉन्च किया था, जिसकी शुरुआती कीमत 7,999 रुपये रखी गई थी। इसमें 6.7 इंच HD प्लस डिस्प्ले, Unisoc T765 प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी दी गई थी। इसके बाद अक्टूबर 2025 में कंपनी ने Lava Shark 2 4G लॉन्च किया, जिसमें 120Hz डिस्प्ले, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए थे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.