लावा ने लॉन्च किया 6,299 रुपये में नया वॉयस कॉलिंग टैबलेट, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 नवंबर 2016 17:51 IST
ख़ास बातें
  • लावा आइवरी पॉप टैबलेट की कीमत 6,299 रुपये है
  • इस टैबलेट में 7 इंच एचडी कैपेसिटिव मल्टी टच स्क्रीन है
  • मल्टीटास्किंग के लिए 1 जीबी रैम है
लावा ने अपनी आइवरी सीरीज़ में नया एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च कर दिया है। लावा आइवरी पॉप टैबलेट की कीमत 6,299 रुपये है। यह टैबलेट सभी बड़े ऑफलाइन व रिटेल स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि इस टैबलेट को पहली बार टैबलेट इस्तेमाल करने वाले और मोबाइल गेमिंग के शौकीन व छात्रों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह डार्क ग्रे कलर में मिलेगा। इस टैबलेट को कंपनी की साइट पर लिस्ट कर दिया गया है।

लावा आइवरी पॉप टैबलेट में 7 इंच एचडी (1024x600 पिक्सल) कैपेसिटिव मल्टीटच डिस्प्ले है। इस टैबलेट में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर इंटेल सोफिया 3जी-आर प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एआरएम माली-450 है। इस टैबलेट में मल्टीटास्किंग के लिए 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो लावा आइवरी पॉप में फ्लैश व ऑटोफोकस के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर  व 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस 21 क्षेत्रीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। आइवरी पॉप एक डुअल सिम टैबलेट है जो 3जी वॉयस कॉलिंग सपोर्ट करता है।

यह टैबलेट एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है।  टैबलेट को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए आइवरी पॉप टैबलेट में 4जी के अलावा, ब्लूटूथ, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन और जीपीएस जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा जी-सेंसर भी दिया गया है। टैबलेट का डाइमेंशन 187.9x107.8x8.8 मिलीमीटर है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.00 इंच

प्रोसेसर

Intel Sofia 3G-R

फ्रंट कैमरा

2-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

1024x600 पिक्सल

रैम

1 जीबी

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

स्टोरेज

16 जीबी

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.