8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे वाला Lava Iris X5 4G स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 5 अगस्त 2015 17:40 IST
लावा (Lava) ने अपने आइरिस (Iris) रेंज का नया हैंडसेट आइरिस एक्स5 4जी (Iris X5 4G) लॉन्च किया है। इस डिवाइस की कीमत 10,750 रुपये है। Lava के नए स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया (Amazon India) की वेबसाइट से डिस्काउंट के साथ 10,199 रुपये में ख़रीदा जा सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है कि यह 4G नेटवर्क को सपोर्ट करता है जैसा कि नाम से ही साफ है। इसमें भारत में इस्तेमाल हो रहे 4G बैंड के लिए भी सपोर्ट मौजूद है। लावा आइरिस एक्स5 4जी (Lava Iris X5 4G) कंपनी के नए स्टार ओएस (Star OS) पर चलता है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप (Android 5.1 Lollipop) पर बेस्ड है।

इस कीमत पर Iris X5 4G स्मार्टफोन की टक्कर नए Moto G (3rd Gen), Xiaomi Redmi Note 4G और Lenovo K3 Note से होगी। इन सभी डिवाइस की कीमत 10,000 रुपये के आसपास है।

Lava Iris X5 4G एक डुअल सिम (GSM+GSM) डिवाइस है। यह 5 इंच के एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले के साथ आएगा जिसकी पिक्सल डेनसिटी 294ppi है। हैंडसेट में Asahi Dragontrail ग्लास मौजूद है।

(देखें: Lava Iris X5 4G बनाम Motorola Moto G (Gen 3) बनाम Lenovo K3 Note बनाम Xiaomi Redmi Note 4G)

स्मार्टफोन 64-bit 1.3GHz quad-core MediaTek प्रोसेसर के साथ 2GB का रैम (RAM) मौजूद होगा। Iris X5 4G की इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32GB तक के) के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है। हैंडसेट में f2.0 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है। इसके साथ डुअल एलईडी फ्लैश और ब्लू ग्लास फिल्टर वाला लार्गन लेंस मौजूद है। हैंडसेट में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। रियर कैमरे में सीन डिटेक्शन, फेस रिकॉग्निशन, लो लाइट इनहांसमेंट, पनोरमा, जीयो टैगिंग, बर्स्ट शॉट, स्माइल शॉट और एचडीआर फीचर मौजूद हैं। Iris X5 4G में 4G के अलावा 3G, GPRS/ EDGE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, माइक्रो-यूएसबी, GPS/ A-GPS और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर है।
Advertisement

स्मार्टफोन में 2500mAh की बैटरी है। हैंडसेट का डाइमेंशन 141.6x70.8x7.6mm है और वज़न 128 ग्राम। Amazon India की लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन के ब्लेक और व्हाइट कलर वेरिएंट उपलब्ध होंगे। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  2. Oppo Reno 15c को 5 हजार से सस्ता खरीदने का मौका, 7000mAh की है बैटरी
  3. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 15c को 5 हजार से सस्ता खरीदने का मौका, 7000mAh की है बैटरी
  2. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  5. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  6. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  7. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  8. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  9. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
  10. क्रिप्टो फर्मों पर ED के छापे, 2,500 करोड़ रुपये के गैर कानूनी मनी ट्रांसफर का है आरोप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.