लावा आइरिस एटम 2एक्स फोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 नवंबर 2015 15:19 IST
लावा के आइरिस एटम 2एक्स स्मार्टफोन को भारत में जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है, लेकिन यह स्मार्टफोन एक ई-कॉमर्स वेबसाइट 4,499 रुपये में उपलब्ध है।

एक ई-कॉमर्स वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, डुअल-सिम लावा आइरिस एटम 2एक्स एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। हैंडसेट में 4.5 इंच का एफडब्ल्यूवीजीए (480x854 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी है 217 पीपीआई। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी के रैम का इस्तेमाल किया गया है।

हैंडसेट में एलईडी फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में भी 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में 3जी (एचएसपीए+), वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, माइक्रो-यूएसबी 2.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

एटम 2एक्स का डाइमेंशन 134x66x9.15 मिलीमीटर है और वज़न 132 ग्राम। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2000 एमएएच की बैटरी। हैंडसेट में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। यह स्मार्टफोन ईबे की वेबसाइट पर व्हाइट और ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
Advertisement

गौरतलब है कि लावा ने पिछले महीने में आइरिस फ्यूल एफ1 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Neo 11 Ultra vs Pova 8 Pro 5G vs OnePlus Nord 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  4. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  5. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  2. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  3. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  4. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  5. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  6. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  8. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  9. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.