Lava Bold N2 vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07: जानें 10K में कौन सा फोन है बेस्ट

Lava ने भारत में अपना नया किफायती फोन Lava Bold N2 लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Moto G06 Power और Samsung Galaxy M07 से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 फरवरी 2026 09:11 IST
ख़ास बातें
  • Lava Bold N2 में ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है।
  • Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिलता है।
  • Samsung Galaxy M07 मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस है।

Lava Bold N2 vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07

Photo Credit: Lava/Motorola/Samsung

Lava ने भारत में अपना नया किफायती फोन Lava Bold N2 लॉन्च किया है, जिसका मुकाबला Moto G06 Power और Samsung Galaxy M07 से हो रहा है। Lava Bold N2 में ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है। जबकि Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर आता है। वहीं Samsung Galaxy M07 में मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Lava Bold N2, Moto G06 Power और Samsung Galaxy M07 के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Bold N2 vs Moto G06 Power vs Samsung Galaxy M07

कीमत

Lava Bold N2 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy M07 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है। जबकि Moto G06 Power के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।

डिस्प्ले और फीचर्स

Lava Bold N2 में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। वहीं Moto G06 Power में 6.88 इंच की HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1640 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है। वहीं Samsung Galaxy M07 में 6.7 इंच की PLS LCD HD+ डिस्प्ले दी है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल और 90Hz रिफ्रेश रेट है।

प्रोसेसर

Lava Bold N2 में ऑक्टा कोर Unisoc SC9863A चिपसेट दिया गया है। जबकि Moto G06 Power में मीडियाटेक हीलियो जी 81 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिलता है। वहीं Samsung Galaxy M07 मीडियाटेक हीलियो G99 प्रोसेसर से लैस है। 

Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम

Lava Bold N2 एंड्रॉयड 15 गो एडिशन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। वहीं Moto G06 Power एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Hello UI पर काम करता है। जबकि Samsung Galaxy M07 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7.0 पर चलता है।

स्टोरेज वेरिएंट

Lava Bold N2 में 4GB RAM है, जो कि 4GB तक RAM एक्सपेंशन का सपोर्ट करती है और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। वहीं Moto G06 Power में 4GB RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1TB तक बढ़ा सकते हैं। जबकि Samsung Galaxy M07 में  4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक बढ़ा सकते हैं।

Advertisement

कैमरा सेटअप

Lava Bold N2 के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल  के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Moto G06 Power के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Samsung Galaxy M07 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बैटरी बैकअप

Lava Bold N2 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है। वहीं Moto G06 Power में 7,000mAh की बैटरी आती है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy M07 में 5000mAh बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.88 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1640 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.