6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Lava ने आज भारतीय बाजार में Lava Bold N2 5G को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 जून 2026 12:03 IST
ख़ास बातें
  • Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Bold N2 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Lava Bold N2 5G में 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर है।

Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Lava

Lava  ने आज भारतीय बाजार में Lava Bold N2 5G को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6000mAh बैटरी दी गई है। बोल्ड एन2 5जी में 6.75 इंच की एचडी+ नॉच डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन IP64 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान करता है। इस फोन ऑक्टा-कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Lava Bold N2 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Bold N2 5G Price

Lava Bold N2 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपये है, वहीं स्पेशल लॉन्च कीमत 11,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री 9 जून को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर शुरू होगी। लावा की कस्टमर सेंट्रिक पॉलिसी को देखते हुए Bold N2 5G फ्री सर्विस एट होम के साथ आता है, जिससे पूरे भारत में ग्राहक घर पर ही फोन ठीक करवा सकते हैं।

Advertisement

Lava Bold N2 5G Specification

Lava Bold N2 5G में 6.75 इंच की HD+ नॉच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस फोन में ऑक्टा कोर 6nm UNISOC T8200 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 4GB+4GB RAM और 64GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Bold N2 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है।  यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। यह फोन रीगल गोल्ड और बिलियनर ब्लू में उपलब्ध है। फोन के साथ बॉक्स में प्रोटेक्शन कवर, टाइप सी केबल और 10W चार्जर आता है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.