Lava ने 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला किफायती फोन Blaze Dragon 5G किया लॉन्च, जानें कीमत

Lava ने भारतीय बाजार में आज यानी कि शुक्रवार को Lava Blaze Dragon 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 जुलाई 2025 15:58 IST
ख़ास बातें
  • Lava Blaze Dragon 5G में 6.74 इंच की HD+ 2.5D डिस्प्ले दी गई है।
  • Lava Blaze Dragon 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Lava Blaze Dragon 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Lava Blaze Dragon 5G में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Lava

Lava ने भारतीय बाजार में आज यानी कि शुक्रवार को Lava Blaze Dragon 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 प्रोसेसर और 5,000mAh की बैटरी से लैस है। इस फोन में AI वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। यह एंड्रॉइड 15 पर काम करता है। यहां हम आपको Lava Blaze Dragon 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंससे लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Lava Blaze Dragon 5G Price

Lava Blaze Dragon 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। यह फोन गोल्डन मिस्ट और मिडनाइट मिस्ट कलर में उपलब्ध है। यह फोन 1 अगस्त से देश में एक्सक्लूसिव तौर पर अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल सेल के दौरान ग्राहक अमेजन के पार्टनर बैंक के जरिए 1 हजार रुपये का बैंक डिस्काउंट पा सकते हैं। खरीदारों को 1 हजार रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी मिलेगा। ग्राहक घर बैठे लावा की फ्री सर्विस का लाभ भी उठा सकेंगे।

Advertisement


Lava Blaze Dragon 5G Specifications, Features

Lava Blaze Dragon 5G में 6.74 इंच की HD+ 2.5D डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 720x1,612 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz, 450 निट्स ब्राइटनेस लेवल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। यह फोन ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 प्रोसेसर से लैस है। इसमें 4GB LPDDR4x रैम और 128GB UFS 3.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह फोन 4GB तक वर्चुअल रैम एक्सपेंशन का सपोर्ट करता है। यह फोन एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कंपनी दो साल के लिए OS अपग्रेड और दो साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो ब्लेज ड्रैगन 5G के रियर में AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर से लैस है।

Advertisement

Lava Blaze Dragon 5G की कीमत कितनी है?

Lava Blaze Dragon 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है।

Lava Blaze Dragon 5G में कैसा कैमरा है?

Lava Blaze Dragon 5G के रियर में AI सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

Lava Blaze Dragon 5G में कैसी बैटरी है?

Lava Blaze Dragon 5G में 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Lava Blaze Dragon 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Lava Blaze Dragon 5G में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 4 जेनरेशन 2 प्रोसेसर दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नया iPhone आने वाला है! क्या iPhone 17, iPhone 16 और पुराने मॉडल सस्ते होंगे?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.