6GB रैम, 4500mAh बैटरी, Dimensity 700 SoC के साथ स्टाइलिश Konka X20 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Konka X20 को कंपनी ने 1399 युआन (लगभग 17 हजार रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जनवरी 2023 16:20 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है।
  • यह वजन में हल्का है और इसका भार 193g बताया गया है।
  • इस फोन की मोटाई 8.4mm है।

फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1600X720 पिक्सल रिजॉल्यूशन है

Photo Credit: ITHome

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Konka ने अपना नया फोन Konka X20 लॉन्च किया है जो आकर्षक डिजाइन और लुक के साथ मीडियाटेक के Dimensity 700 चिप से लैस है। फोन को अफॉर्डेबल प्राइस पर लॉन्च किया गया है जिसमें कंपनी 4500mAh बैटरी और 10W चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दे रही है। इसकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Konka X20 की कीमत और उपलब्धता

Konka X20 को कंपनी ने 1399 युआन (लगभग 17 हजार रुपये) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है जिसमें इसका 4 जीबी रैम 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। अफॉर्डेबल स्मार्टफोन्स में शामिल इस डिवाइस एक दूसरा वेरिएंट 1599 युआन (लगभग 19 हजार रुपये) में लॉन्च किया गया है जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन को ITHome पर लिस्ट किया गया है। 
 

Konka X20 के स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 1600X720 पिक्सल रिजॉल्यूशन है और 60Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 700 चिपसेट है जिसके साथ 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग है। फोन में डुअल कैमरा दिया गया है जिसमें मेन लेंस 13 मेगापिक्सल का है। फ्रंट साइड में सेल्फी के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 

इसकी बैटरी की बात करें तो इसमें 4500एमएएच कैपिसिटी की बड़ी बैटरी मिलती है जिसके साथ में 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इस फोन की मोटाई 8.4mm है। यह फोन Android 11 आधारित डिडो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। यह वजन में हल्का है और इसका भार 193g बताया गया है। फोन को प्लास्टिक बॉडी में पेश किया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Xiaomi 17T जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Enco Air 5s होंगे 25 मई को लॉन्च, जबरदस्त ANC फीचर का खुलासा, जानें सबकुछ
  2. Paytm Pocket Money: बिना बैंक अकाउंट भी होगी UPI पेमेंट, टीनेजर्स के लिए आया Paytm का खास ऐप
  3. Anker लाई AMOLED डिस्प्ले वाले ईयरबड्स! 28 घंटे की बैटरी, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. 10000mAh बैटरी वाला कॉम्पेक्ट, मैग्नेटिक पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. 31 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  6. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. AKAI Summer Collection भारत में लॉन्च; बजट से प्रीमियम तक, फ्रिज और AC की लंबी रेंज
  8. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Airtel की नई 5G सर्विस पर विवाद, सरकारी जांच के घेरे में मामला; क्या प्रीपेड यूजर्स पर पड़ेगा असर?
  10. अब ChatGPT बना देगा पूरा PowerPoint प्रेजेंटेशन, OpenAI ने लॉन्च किया नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.