Karbonn Titanium Mach One Plus स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत 6,990 रुपये

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 16 जुलाई 2015 18:08 IST
कार्बन (Karbonn) ने बुधवार को टाइटेनियम माक वन प्लस (Titanium Mach One Plus) स्मार्टफोन लॉन्च किया। इसकी कीमत 6,990 रुपये होगी। कंपनी ने बताया कि यह हैंडसेट ऑनलाइन और रिटेल, दोनों ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। हैंडसेट के ब्लू, ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट मार्केट में मिलेंगे।

कंपनी ने बताया कि कार्बन टाइटेनियम माक वन प्लस (Karbonn Titanium Mach One Plus) पहला डिवाइस है, जिसमें कंपनी ने स्विफ्टकी कीपैड इंटिग्रेशन (SwiftKey 3.0) फीचर का इस्तेमाल किया है। इसके जरिए यूजर 22 भारतीय भाषाओं में चैट कर पाएंगे।
Advertisement

स्मार्टफोन गेस्चर फीचर के साथ भी आता है, जैसे कि स्मार्ट अवेक (Smart Awake) जो लॉक स्क्रीन से सीधे नोटिफिकेशन और ऐप्स को एक्सेस करने की आजादी देता है। मल्टी गेस्चर (Multi Gesture) के जरिए दो ऊंगलियों के स्वाइप से अपनी चाहत के अनुसार किसी फंक्शन को एक्सेस कर सकते हैं। स्मार्ट आई गेस्चर (Smart Eye Gesture) यूजर का ध्यान स्क्रीन पर नहीं रहने की स्थिति में प्ले वीडियो को अपने आप ही पॉउज कर देगा। Titanium Mach One Plus स्मार्टफोन बैटरी यूज को ऑप्टिमाइज करने के लिए बिल्ट-इन स्टेमिना मोड के साथ भी आता है।



Titanium Mach One Plus स्मार्टफोन को लॉन्च करते हुए Karbonn ने दावा किया है कि भारत में कंपनी के 900 सर्विस सेंटर हैं और वह देश में मोबाइल मैनिफैक्चरिंग में 800 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बना रही है।
Advertisement

Karbonn Titanium Mach One Plus एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप (Android 5.0 Lollipop) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके ऊपर Swiftkey के साथ कंपनी के नए Material Light थीम का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में 1.3GHz quad-core MediaTek प्रोसेसर है और इसके साथ दिया गया है 2GB का रैम (RAM)। इनबिल्ट स्टोरेज 16GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।

हैंडसेट में 4.7 इंच का एचडी (720x1280 pixels) IPS डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में है 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा।
Advertisement

हैंडसेट पर अमेजन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart), हंगामा मूवीज (Hungama Movies), सावन (Savan), ओपेरा (Opera), ओएलएक्स (OLX) और क्लीनमास्टर (CleanMaster) ऐप प्रीलोडेड होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.