कार्बन ने लॉन्च किए दो बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन, वीआर हेडसेट के साथ आएंगे

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2016 14:10 IST
कार्बन ने सोमवार को दो नए स्मार्टफोन क्वात्रो एल52 और टाइटेनियम माक 6 भारत में लॉन्च किए। दोनों हैंडसेट कार्बन के वीआर हेडसेट के साथ आएंगे। कार्बन क्वात्रो एल52 और कार्बन टाइटेनियम माक सिक्स स्मार्टफोन की कीमत क्रमशः 8,790 और 7,490 रुपये रखी गई है।

कार्बन का कहना है कि उसने नए वर्चुअल रियालिटी हेडसेट को मजबूत एबीएस प्लास्टिक फाइबर से बनाया है जिसकी मदद से यूज़र का वीडियो देखने का अनुभव और शानदार हो जाएगा।
Advertisement

कंपनी ने बताया है कि वीआर हेडसेट में बाई-कॉन्वेक्स लेंस दिए गए हैं जिनकी मदद से इसका इस्तेमाल करने वालों को थिएटर जैसा अनुभव मिलेगा। कार्बन ने यह भी जानकारी दी कि कार्बन क्वात्रो एल52 और टाइटेनियम माक सिक्स में वीआर ऐप पहले से इंस्टॉल हैं। यूज़र इसकी मदद से वीआर वीडियो खुद बना पाएंगे।
 

कार्बन क्वात्रो एल52

अब बात स्पेसिफिकेशन की। कार्बन क्वात्रो एल52 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले, 1.3 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोसेसर, 2 जीबी रैम, 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट (32 जीबी तक), 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करेगा और इसमें 2250 एमएएच की बैटरी है। बैटरी के बारे में 6 घंटे तक का टॉक टाइम और 300 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। इसका डाइमेंशन 145x72x9.9 मिलीमीटर है और वज़न 143 ग्राम। क्वात्रो एल52 शैंपेन और व्हाइट कलर में उपलब्ध होगा।
Advertisement

कार्बन टाइटेनियम माक सिक्स में 6 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले और 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर है। स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम है और इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी। यूज़र हैंडसेट में माइक्रोएसडी कार्ड  (32 जीबी तक) इस्तेमाल कर पाएंगे। स्मार्टफोन में 3300 एमएएच की बैटरी  है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले टाइटेनियम माक सिक्स में 8 मेगापिक्सल का रियर और 3.2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह एक डुअल-सिम डिवाइस और 3जी कनेक्टिविटी के साथ आता है। टाइटेनियम माक सिक्स 4जी एलटीई को नहीं सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  2. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  3. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  6. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  7. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.