कार्बन ऑरा पावर 4जी स्मार्टफोन में है 4000 एमएएच बैटरी, जानें कीमत

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 12 जुलाई 2016 14:20 IST
कार्बन ने अपना नया 4जी बजट स्मार्टफोन ऑरा पावर लॉन्च कर दिया है। ऑरा पावर स्मार्टफोन की कीमत 5,990 रुपये है और यह फोन शैंपेन व आर्क-ब्लू-शैंपेन कलर में उपलब्ध होगा। इस फोन को कीमत व स्पेसिफिकेशन के साथ कार्बन की वेबसाइट पर भी लिस्ट कर दिया गया है।

कार्बन ऑरा पावर में 5 इंच का (854 x 480 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन वाला एफडहब्ल्यूवीजीए कैपेसिटिव डिस्प्ले है। फोन में 1य0 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (64 जीबी) तक बढ़ाया जा सकता है।

डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले कार्बन के इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। कैमरे में जियो टैगिंग, फेस डिटेक्शन और पैनोरमा जैसे मोड मौज़ूद हैं। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है।

कार्बन ऑरा पावर एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस फोन में 4000 एमएएच की लीथियम-आयन नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है। जिसके 2जी नेटवर्क पर 17 घंटे तक का टॉक टाइम और 1200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।  कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में वाई-फाई, हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ, जीपीएस, जीपीआरएस/एज़ और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर हैं। इसके अलावा फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, ग्रेविटी और जायरो सेंसर भी दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , karbonn, karbonn mobile, karbonn smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  6. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  10. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.