5,000mAh बैटरी, 4GB रैम, 2 बैक कैमरा के साथ JioPhone 5G इस साल ही होगा लॉन्च!

JioPhone 5G में 4GB रैम और 32GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 जनवरी 2022 16:13 IST
ख़ास बातें
  • JioPhone 5G में 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले हो सकती है।
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 480 5G चिपसेट हो सकता है।
  • डिवाइस में 4GB रैम और 32GB स्टोरेज कैपिसिटी होने की बात कही गई है।

JioPhone 5G का प्राइस JioPhone Next (फोटो में) की तर्ज पर ही रखा जा सकता है।

JioPhone 5G लॉन्च को लेकर खबर आई है कि यह फोन इसी साल के मध्य में स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री कर सकता है। फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी सामने आए हैं जिसके मुताबिक, JioPhone 5G में 6.5 इंच की डिस्प्ले और रियर में डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और नॉन रिमूवेबल बैटरी दी जा सकती है जिसकी कैपिसिटी 5000 एमएएच बताई गई है। JioPhone Next को कंपनी ने अक्टूबर 2021 में लॉन्च किया था जिसके बाद से इसके 5G वर्जन के बारे में यह अपडेट अब सामने आई है। 
 

JioPhone 5G Price

JioPhone 5G का प्राइस JioPhone Next की तर्ज पर ही रखा जा सकता है जो कि बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में एक नया ट्रेंड सेट कर सकता है। हालांकि, इसके बारे में अभी कुछ भी कहना काफी जल्दबाजी होगी लेकिन इसकी कीमत मार्केट में मौजूद किसी भी लो-बजट स्मार्टफोन से भी काफी कम हो सकती है। रिलायंस जियो जून में भारत में 5जी नेटवर्क सर्विसेज लॉन्च कर सकती है और उसी समय कंपनी JioPhone 5G का लॉन्च भी कर सकती है। 
 

JioPhone 5G Specifications (Expected)

AndroidCentral में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार JioPhone 5G के स्पेसिफिकेशन्स में 6.5 इंच की आईपीएस एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले दी जा सकती है। इसका रिजॉल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल बताया गया है। रियर पैनल में फोन में डुअल कैमरा सेटअप हो सकता है जिसमें प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का हो सकता है। यह 60fps पर 1080p रिजॉल्यूशन में, और 120fps पर 720p रिजॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर सकेगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का एक मैक्रो शूटर भी होगा। फ्रंट साइड में सेल्फी के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। 

JioPhone 5G में कथित तौर पर Qualcomm Snapdragon 480 5G चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह एक 8nm चिप होगी जो कम बैटरी खपत करते हुए बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है। फोन में 4GB रैम और 32GB स्टोरेज देखने को मिल सकती है। स्टोरेज एक्पेंडेबल होगी या नहीं अभी यह स्पष्ट नहीं है। पावर के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी जो कि एक नॉन रिमूवेबल बैटरी होगी। इसके साथ 18W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। जहां तक इस फोन के डिजाइन की बात है तो इसमें पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दाईं तरफ दिए जा सकते हैं। स्क्रीन के टॉप और बॉटम में पतले बैजल देखने को मिल सकते हैं और डिस्प्ले में पंच होल कटआउट देखने को मिल सकता है। जियो के इस बजट स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फिंगर प्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी भी होगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  2. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  3. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
  4. Redmi लॉन्च कर सकती है 10,000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग वाले तीन नए स्मार्टफोन!
  5. 30W पावर आउटपुट के साथ Tempt Enigma स्पीकर भारत में लॉन्च, 12 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. 7000mAh की बड़ी बैटरी वाला Realme फोन Rs 7 हजार सस्ता खरीदें! जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर
  7. Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  8. Honor 600e में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. भारत ने होर्मुज से जहाजों के सुरक्षित रास्ते के लिए ईरान को क्रिप्टो में पेमेंट देने से किया इनकार
  10. Vivo X500 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस का हुआ खुलासा, 144Hz डिस्प्ले के साथ मिलेगा अल्ट्रासॉनिक स्कैनर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.