Jio के सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन आएंगे साल के अंत तकः रिपोर्ट

Reliance Jio के मालिक मुकेश अंबानी ने जुलाई में कहा था कि गूगल कम दाम के 4जी या फिर 5जी स्मार्टफोन के लिए एक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) बिल्ड करेगा, जिन्हें रिलायंस डिज़ाइन करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 सितंबर 2020 12:20 IST
ख़ास बातें
  • Jio ने साल 2017 में इस तरह की योजना के तहत पेश किया था Jio Phone
  • दिसंबर 2020 या फिर अगले साल तक 10 करोड़ नए स्मार्टफोन ला सकता है जियो
  • डेटा पैक से लैस होंगे यह नए जियो फोन

Jio Phone का इस्तेमाल करते हैं 100 मिलियन यूज़र्स

Jio ने टेलीकॉम कंपनी के तौर पर बड़ी-बड़ी कंपनियों को पछाड़ने के बाद अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को मात देने की योजना बना ली है। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो रिलायंस जियो इस साल के अंत तक 10 करोड़ सस्ते एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया है कि कंपनी इन स्मार्टफोन को डेटा पैक के साथ बाज़ार में उतारने वाली है, जो कि दिसंबर 2020 या फिर अगले साल की शुरुआत में पेश कर दिए जाएंगे।

Business Standard अखबार में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया कि Reliance Jio कंपनी गूगल एंड्रॉयड प्लेटफॉर्म पर 10 करोड़ से ज्यादा कम दाम वाले स्मार्टफोन बनाने की तैयारी कर रही है। बता दें, रिलायंस जियो के मालिक मुकेश अंबानी ने जुलाई में कहा था कि गूगल कम दाम के 4जी या फिर 5जी स्मार्टफोन के लिए एक एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) बिल्ड करेगा, जिन्हें रिलायंस डिज़ाइन करेगी।
Advertisement

यकीनन तौर पर जियो के नए सस्ते एंड्रॉयड 4जी व 5जी स्मार्टफोन जब भी मार्केट में दस्तक देंगे, वैसे ही Xiaomi, Realme, Oppo और Vivo जैसे चीनी स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड्स को कड़ी चुनौती मिलेगी।

गौरतलब है कि रिलायंस ने साल 2017 में भी ऐसी ही योजना पेश करते हुए Jio Phone लॉन्च किए थे, यह डिवाइस यूज़र्स को फीचर फोन में इंटरनेट सेवा प्रदान करता है। जियो फोन के इस वक्त 100 मिलियन यूज़र्स है, इनमें से ज्यादातर संख्या उन लोगों की है जो पहली बार इंटरनेट सेवा का इस्तेमाल इस फोन पर कर रहे हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, Jio, smartphones

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  4. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  7. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  8. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  9. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.