Jio Phone Diwali 2019 ऑफर नवंबर में भी उपलब्ध, 699 रुपये में मिलेगा Jio Phone

Jio Phone Diwali 2019 Offer के तहत, जियो फोन की कीमत 699 रुपये तय की गई है। यानी फोन की कीमत में 801 रुपये की कटौती है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 नवंबर 2019 11:34 IST
ख़ास बातें
  • जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है
  • 693 रुपये के डेटा का फायदा होगा जियो फोन के इस ऑफर में
  • 1,500 रुपये है Jio Phone का दाम
Jio ने बीते महीने Jio Phone Diwali 2019 ऑफर को पेश किया था। इस ऑफर के तहत ग्राहक त्योहारी सीज़न में जियो फोन को 699 रुपये में खरीद पा रहे थे। Jio का दावा है कि उसे इस ऑफर की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इस वजह से कंपनी का यह ऑफर नवंबर 2019 में भी उपलब्ध होगा। जियो फोन की कीमत 801 रुपये कम करने के अलावा जियो अपने ग्राहकों को 693 रुपये के डेटा का फायदा भी दे रही है। इस तरह से ग्राहकों के लिए कुल फायदा 1,500 रुपये का है जो फोन की कीमत के बराबर है।

जियो ने कहा, "जियो फोन दिवाली ऑफर के दौरान बीते तीन हफ्तों में जियो फोन की जबरदस्त मांग देखने को मिली। इस वजह से जियो ने इस ऑफर को एक महीने और चलाने का फैसला किया है। जो भी फीचर्स फोन यूज़र्स जियो फोन दिवाली ऑफर में जियो की इस क्रांति का हिस्सा नहीं बन पाए। उन्हें यही फायदा पाने के लिए एक और मौका होगा।"

जियो फोन दिवाली 2019 ऑफर के तहत, जियो फोन की कीमत 699 रुपये तय की गई है। यानी फोन की कीमत में 801 रुपये की कटौती है। रिलायंस जियो की ओर से जियो फोन को चार्ज करने पर ग्राहकों को 693 रुपये का फायदा होगा। ग्राहकों को अतिरिक्त डेटा पहले सात रीचार्ज में मिलेगा।


गौर करने वाली बात है कि डेटा का फायदा पाने के लिए ग्राहकों को कम से कम 99 रुपये प्रति माह से रीचार्ज कराना होगा। इसके अलावा ग्राहकों को नए ऑफर का फायदा पाने के लिए जियो सिम भी खरीदना होगा। Jio Phone Diwali 2019 ऑफर लाइव है और यह नवंबर महीने भर उपलब्ध होगा।
 

Jio Phone Specifications

एक सिम वाले जियोफोन में 2.4 इंच का क्यूडब्ल्यूवीजीए (240x320 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ स्प्रेडट्रम SPRD 9820A/QC8905 डुअल कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। माली-400 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। साथ में मौज़ूद है 512 एमबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है और आप 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

पिछले हिस्से पर 2 मेगापिक्सल का कैमरा है। और फ्रंट पैनल पर वीजीए कैमरा है। जियो फोन की बैटरी 2000 एमएएच की है। इसके बारे में 12 घंटे तक के टॉक टाइम और 15 दिन तक के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई, एनएफसी, एफएम रेडियो, जीपीएस और यूएसबी 2.0 सपोर्ट शामिल हैं।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Low upfront cost
  • 4G and VoLTE support
  • Jio Apps with free subscription
  • Excellent battery life
  • OTA update capability
  • Bad
  • Low quality screen
  • Plenty of fine print
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

2.40 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9820ए

फ्रंट कैमरा

0.3-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

2-मेगापिक्सल

रैम

512एमबी

स्टोरेज

4 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

KAI OS

रिज़ॉल्यूशन

240x320 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.