iVoomi Me4 और iVoomi Me5 बजट स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत व सारी ख़ूबियां

आईवूमि ने अपने दो नए स्मार्टफोन आईवूमि मी4 और आईवूमि मी5 लॉन्च कर दिए हैं। आईवूमि मी4 और आईवूमि मी5 की कीमत क्रमशः 4,499 रुपये और 3,499 रुपये है। मी4 और मी5 दोनों बजट स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। दोनों स्मार्टफोन को ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 20 जुलाई 2017 10:53 IST
ख़ास बातें
  • आईवूमि मी4 और आईवूमि मी5 की कीमत क्रमशः 4,499 रुपये और 3,499 रुपये है
  • आईवूमि के दोनों नए स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं
  • दोनों फोन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध हैं
आईवूमि ने अपने दो नए स्मार्टफोन आईवूमि मी4 और आईवूमि मी5 लॉन्च कर दिए हैं। आईवूमि मी4 और आईवूमि मी5 की कीमत क्रमशः 4,499 रुपये और 3,499 रुपये है। मी4 और मी5 दोनों बजट स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। दोनों स्मार्टफोन को ब्लैक और शैंपेन गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

4जी वीओएलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले आईवूमि मी5 और आईवूमि मी4 फोन में 2जी, 3जी, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ यूएसबी, जीपीएस/जीपीआरएस, एज, 3.5 एमएम ऑडियो जैक जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा दोनों फोन में जी-सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी हैं। दोनों फोन फोन 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करतें हैं। आईवूमि के दोनों नए स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलते हैं।

सबसे पहले बात करते हैं आईवूमि मी4 के स्पेसिफिकेशन की, इस फोन में 5 इंच (1280 x 720 पिक्सल)  एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर एससी 9832 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-400 जीपीयू है। फोन में 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है। स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है।
 

आईवूमि मी4 की तस्वीर

बात करें कैमरे की तो फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। कैमरे में फेस ब्यूटी, एचडीआर, पैनोरमा, क्यूआर कोड, नाइट मोड, बैक एलईडी फ्लैश जैसे फ़ीचर हैं। सेल्फी लेने और वीडियो चैट के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिससे 8 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है। फोन का डाइमेंशन 72 x145x9 मिलीमीटर और वज़न 130 ग्राम है।
Advertisement

अब बात करते हैं आईवूमि मी4 स्मार्टफोन की, इस फोन में 4.5 इंच 854 x 480 पिक्सल का एफडब्ल्यूवीजीए डिस्प्ले है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर और माली-टी720 जीपीयू दिया गया है। रैम 1 जीबी है, स्टोरेज 8 जीबी है। स्टोरेज को 64 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।  फोन में फोटोग्राफी के लिए फ्लैश के साथ 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल है। 66.8x136x10.2 मिलीमीटर और वज़न 113 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2000 एमएएच की बैटरी है जिससे 8 घंटे तक का टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

4.50 इंच

प्रोसेसर

1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

5-मेगापिक्सल

रैम

1 जीबी

स्टोरेज

8 जीबी

बैटरी क्षमता

2000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

480x854 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

स्प्रेडट्रम एससी9832ई

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: इन 9 Poco स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹11,999 से शुरू
  5. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.